हेल्थ बीमा से सस्ता और जरूरी क्यों है सुपर टॉप अप प्लान

सुपर टॉप अप प्लान से कम प्रीमियम में ज्यादा सम अश्योर्ड मिल सकता है

अपडेटेड May 03, 2019 पर 1:53 PM

पिछले एक दशक में भारत में हेल्थ केयर काफी बढ़ गया है. रेगुलर हेल्थ इंश्योरेंस आपको कंपनी देती है या फिर आप खुद खरीदते हैं। सामान्य तौर पर लोग 3-4 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं. लेकिन बीमारियों के बढ़ते खर्चे को देखते हुए यह पर्याप्त नहीं लगता। कैंसर, किडनी या दिल की बीमारियों का खर्च काफी ज्यादा है। कई बार इलाज का खर्च 20-25 लाख रुपए तक पहुंच जाता है। ऐसे में कई बार आपका हेल्थ बीमा से मिलने वाली रकम कम पड़ जाती है।  

इस अंतर को खत्म करने के लिए रेगुल हेल्थ इंश्योरेंस के साथ सुपर टॉप अप और रेस्टोरेशन प्लान ले सकते हैं। इससे हेल्थ बीमा से मिलने वाली रकम बढ़ सकती है।
 
सुपर टॉप अप प्लान

सुपर टॉप प्लान आपके मेडिकल खर्चों की भरपाई करता है. बस इसकी शर्त इतनी है कि अस्पताल का खर्चा तय डिडक्टेबल लिमिट से ज्यादा हो। मान लीजिए आपने 20 लाख रुपए सम अश्योर्ड वाला सुपर टॉप अप प्लान लिया जिसमें डिडक्टेबल लिमिट 5 लाख रुपए हो। डिडक्टेबल लिमिट का मतलब है कि जब मेडिकल बिल इस लिमिट से ज्यादा हो तभी सुपर टॉप अप प्लान एक्टिवेट होगा।  

इसके मायने ये हुए कि अगर आपके हॉस्पिटल का बिल 7 लाख रुपए है और 5 लाख रुपए डिडक्टेबल लिमिट 5 लाख रुपए है। तो सुपर टॉप अप प्लान से 2 लाख रुपए की भरपाई हो जाएगी। लेकिन इसमें 5 लाख रुपए आपको अपनी जेब या किसी रेगुलर हेल्थ बीमा से देना होगा।   

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।