प्राइवेट बीमा कंपनी एडलवाइज टोकियो लाइफ इंश्योरेंस (Edelweiss Tokio Life Insurance) ने एक नया पार्टिसिपेटिंग प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जिसका नाम 'फ्लेक्सी सेविंग्स प्लान (Flexi Savings Plan)' दिया गया है। इस प्लान में ग्राहकों को 'सर्वाइवल बेनेफिट के एक्रूअल' का वैकल्पिक सुविधा भी मिलती है। ग्राहकों को इस सुविधा ये यह आजादी मिलती है कि वह पॉलिसी प्रीमियम के साथ मिलने वाले लाभ के भुगतान समय को अपनी जरूरत के मुताबिक जितनी बार चाहें, उतनी बार बदल सकते हैं।
