EPFO: देश के सबसे बड़े कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization - EPFO) नौकरीपेशा लोगों को कई सुविधाएं मुहैया करा रहा है। इस समय करीब 4.50 करोड़ से ज्यादा लोग EPFO के सदस्य हैं। नौकरी कर रहे लोगों का PF कटता है। आपके PF अकाउंट के आधार पर 7 लाख रुपये तक का लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलता है। EPFO की ओर से PF खाताधारकों को 7 लाख रुपये तक का लाइफ कवर दिया जाता है। इसके बारे में हर किसी को पता होना जरूरी है।
