Exide Life Insurance। एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया गारंटीड इनकम वाला लाइफ इंश्योरेंस प्लानएक्साइड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने लाइफ इंश्योरेंस सेविंग्स प्लान "गारंटीड वेल्थ प्लस" लॉन्च किया है। इसमें दो वेरिएंट्स में से चुनने का विकल्प है। यह एक कॉम्प्रिहेन्सिव लाइफ इंश्योरेंस प्लान है जो गारंटीड रिटर्न की पेशकश करता है। इससे कस्टमर्स को जीवन के विभिन्न स्तरों के साथ उनके वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
यह एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग लाइफ इंश्योरेंस सेविंग्स प्लान है। इसके "इनकम" वेरिएंट में कस्टमर्स 6 वर्षों तक प्रीमियम का भुगतान कर 30 वर्षों के लिए फिक्स्ड इनकम हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही मैच्योरिटी पर कस्टमर्स को चुकाए गए प्रीमियम की पूरी राशि मिलेगी।
यह प्लान ऐसे कस्टमर्स के लिए अच्छा है जो बच्चों की पढ़ाई जैसे जीवन के विभिन्न लक्ष्यों को पूरा करने के लिए इनकम का एक अतिरिक्त स्रोत या रेगुलर कैश फ्लो चाहते हैं।
इसके "एकमुश्त" वेरिएंट में कस्टमर्स 6 वर्षों के लिए प्रीमियम का भुगतान कर मैच्योरिटी पर एकमुश्त राशि ले सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें पॉलिसी की पूरी अवधि के दौरान लाइफ इंश्योरेंस भी मिलेगी।
यह इस कैटेगरी में एक अलग प्रोडक्ट है। इसमें प्रोटेक्शन के साथ ही रिटर्न पर भी जोर दिया गया है। कुछ विशेष आयु वर्गों और पॉलिसी की अवधि के आधार पर, मैच्योरिटी बेनेफिट भी समान रहता है चाहे कस्टमर ने किसी भी आयु में इसे खरीदा हो।