सीनियर सिटीजन के लिए टर्म प्लान लेना कितना जरूरी होता है। योर मनी पर सही लाइफ इंश्योरेंस खरीदने की पूरी गाइडलाइन जानिये। हेल्थ हो या लाइफ इंश्योरेंस, इंश्योरेंस कंपनियां क्लेम सेटलमेंट के लिए आपको परेशान ना करें इसके लिए क्लेम सेटलमेंट को लेकर सही रोडमैप जानिये। योर मनी पर सही लाइफ इंश्योरेंस खरीदने की पूरी गाइडलाइन बताने के लिए Insurance Head, 5nance.com की मंजू ढाके जुड़ गई हैं जो दर्शकों द्वारा पूछे गये सवालों पर सटीक सलाह देंगी।
सीनियर सिटीजन के लिए टर्म प्लान
सवाल: मेरी उम्र 55 साल है। मेरी आय 3.3 लाख रुपये सालाना है। मैं 3-8 हजार प्रतिमाह माह प्रीमियम दे सकती हूं। कौन सा टर्म प्लान लेना ठीक होगा?
मंजू ढाके की सलाहः
ये इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदें
Health Insurance (5 लाख कवर) प्रीमियम (सालाना)
Lifeline Supreme 12901
Mediclassic Individual- Gold 17700
Care Heart 18694
my:health Suraksha Silver Smart 23602
ACTIV HEALTH ENHANCE 16094
Life Insurance (सम एश्योर्ड- 1 करोड़) प्रीमियम (मासिक)
MyLife Income Option 852
iProtect Smart Monthly Increasing Income 1408
HDFC Life Return of Premium 3619
Max Life Return of Premium 2271
Critical Illness & Accident Insurance प्रीमियम
Star Criticare Plus 9912 (5लाख -5.5 लाख कवर)
Religare Assure 1892
HDFC ERGO PA Plan One 1049/साल 10 लाख सम एश्योर्ड
Bharti AXA Smart PA Regular 368/साल 2 लाख सम एश्योर्ड
ताकि क्लैम सेटलमेंट ना रुके
सवालः हेल्थ, लाइफ इंश्योरेंस क्लेम पर सलाह दें। कई बार कंपनियां क्लेम रिजेक्ट कर देती हैं। क्लेम रिजेक्ट ना हो, इससे कैसे बचें?
मंजू ढाके की सलाहः
क्लेम की परेशानी से बचने के लिए कैशलेस स्कीम में नेटवर्क हॉस्पिटल में भर्ती होना चाहिए।
भर्ती होने पर क्लेम प्रोसेस शुरू करना जरूरी होता है
इंश्योरेंस कंपनी को अवगत कराना जरूरी होता है
रिइंबर्समेंट के लिए अस्पताल का पूरा बिल खुद भरें
क्लेम के बाद इंश्योरेंस कंपनी भुगतान करती है
डिस्चार्ज होने के 30 दिनों के अंदर क्लेम के लिए आवेदन करना चाहिए
अथॉराइजेशन फॉर्म अधूरा होने पर क्लेम रद्द हो सकता है
हेल्थ क्लेम के लिए डॉक्यूमेंट
भरा हुआ क्लेम फॉर्म होना चाहिए
हेल्थ कार्ड होना चाहिए
डिस्चार्ज समरी जरूरी है
दवाओं के बिल होने चाहिए
जांच रिपोर्ट्स हो
दुर्घटना पर FIR कॉपी भी होनी चाहिए
लाइफ इंश्योरेंस का क्लेम सेटलमेंट
आसानी से क्लेम सेटलमें के लिए कोई भी जरूरी जानकारी ना छुपाएं
समय पर इंश्योरेंस कंपनी को बताएं
लिखित या टोल-फ्री नंबर पर सूचना दें
एजेंट के जरिए भी सूचना दे सकते हैं
घर का बीमा क्यों?
भूकंप, तूफान, बाढ़ से नुकसान पर क्लेम मिलता है
चोरी होने, बारिश से नुकसान पर कवर मिलता है
होम इंश्योरेंस में कंटेंट और स्ट्रक्चर इंश्योरेंस होता है
कंटेंट में TV, फ्रिज, AC, फर्नीचर का कवर होता है
स्ट्रक्चर बीमा में गैराज, शेड, घर के स्ट्रक्चर कवर भी होता है
बीमा ऐसा लें जिसमें स्ट्रक्चर, कंटेंट दोनों कवर हो
घर के आकार, सामान के दाम के हिसाब से कवर लेना चाहिए
क्लेम के लिए नुकसान का फोटो/वीडियो बनाकर रखें
कई बार FIR कॉपी भी क्लेम लेने के लिए देना जरूरी होता है
मरम्मत के लिए भी कई बार इंश्योरेंस कवर मिलता है
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
