बाजार मे लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की भरमार बनी हुई है। तकरीबन हर व्यक्ति को कभी न कभी पॉलिसी लेने के लिए फोन आते रहते हैं। आपके सामने बहुत सी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का विकल्प मौजूद रहता है। ऐसे में जाहिर है कि हम कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन सी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी हमारे लिए बेहतर होगी।

लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का चुनाव करते समय ये ध्यान दें कि आप कोई इन्वेस्टमेंट नहीं कर रहे हैं, बल्कि आप अपनी अनुपस्थिति में अपने परिवार के लिए आर्थिक रूप से सुरक्षा कवच दे रहे हैं। इसलिए अगर आपके ऊपर आपका पूरा परिवार आर्थिक रूप से निर्भर है तो आपके लिए टर्म इंश्योरेंस कवर होना चाहिए।

अगर आपने कोई इंश्योरेंस पॉलिसी ली और उसका पैसा भी दे दिया। पॉलिसी लेने वाला अगर इंश्योरेंस की अवधि तक जीवित रहता है तो उसको कोई पैसे नहीं मिलते हैं। लिहाजा ऐसे में इंश्योरेंस कंपनियों ने अपने प्लान में काफी बदलाव किए हैं। जिसमें वो कहते हैं कि प्रीमियम के एक हिस्से को इन्वेस्टमेंट किया जाता है। ऐसे प्रोडक्ट्स में इन्वेसट्मेंट और कंपोनेंट अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी पॉलिसी का रिव्यू करने की जरूरत है। रिव्यू करेत समय आप इस बात पर खास तौर से ध्यान दें कि उस प्रोडक्ट से आपको क्या मिल रहा है। आपको भविष्य में क्या मिलने वाला है।

इस तरह से जब आप किसी इंश्योरेंस पॉलिसी को परखेंगे,तो बाजार में आई ढेर सारी पॉलिसी के बीच आप अपने लिए कोई बेहतर इंश्योरेंस पॉलिसी का चयन कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।