पहले से हुई बीमारी को हेल्थ इंश्योरेंस में कैसे कवर करें। साथ ही योर मनी में आपको बताएंगे pre existing diseases को किस तरह से मेडिकल कवरेज मिल सकता है। कमाई के लिहाज से लिए एंडॉमेंट प्लान में 4-5 फीसदी रिटर्न से खुश नहीं है तो योर मनी आपको बताएंगा कि आपसे कहां गलत और ये बताने के लिए हमारे साथ मौजूद हैं Policybazaar.com के जनरल इंश्योरेंस के चीफ बिजनेस ऑफिसर तरुण माथुर।
सवालः मिर्गी की बीमारी होने पर मेडिकल इंश्योरेंस मिलेगा?
सलाहः इंश्योरेंस से पहले अगर बीमारी है तो कवर नहीं मिलेगा। वेटिंग पीरियड के बाद भी कवर मिल सकता है।
सवालः टर्म प्लान या ULIP प्लान में कौन सा प्लान लें। HDFC, ICICI का ULIP लें या टर्म प्लान खरीदे। साथ ही जानना है कि हेल्थ इंश्योरेंस में कितने विकल्प मौजूद हैं। क्रिटिकल इंश्योरेंस, मेडिक्लेम में कौन बेहतर?
सलाहः इंश्योरेंस और निवेश साथ-साथ करना है तो ULIP लें। ऑनलाइन ULIP लेना सस्ता पड़ता है। प्रीमियम एलोकेशन जैसे चार्ज नहीं लगते हैं। निवेश के अलावा फाइनेंशियल प्रोटेक्शन चाहिए तो टर्म प्लान लें। परिवार के लिए मेडिक्लेम पॉलिसी जरूर लें। मेडिक्लेम में क्रिटिकल इलनेस के लिए भी कवर मिलता है।