Get App

New insurance bill 2025: इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव! बीमा क्षेत्र में 100% FDI वाला बिल लोकसभा में पारित, जानें- बड़ी बातें

New insurance bill 2025: विधेयक पर चर्चा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब के बाद सदन ने विपक्षी सदस्यों के संशोधनों को खारिज करते हुए 'सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) विधेयक, 2025' को ध्वनि मत से पारित कर दिया। नए संशोधन से इंश्योरेंस सेक्टर में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की सीमा 74 फीसदी से बढ़कर 100 प्रतिशत हो जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 10:00 PM
New insurance bill 2025: इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव! बीमा क्षेत्र में 100% FDI वाला बिल लोकसभा में पारित, जानें- बड़ी बातें
New insurance bill 2025: इंश्योरेंस सेक्टर में अब विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की सीमा 74 फीसदी से बढ़कर 100 प्रतिशत हो जाएगी

Insurance Amendment Bill 2025: लोकसभा ने इंश्योरेंस सेक्टर में फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने के प्रावधान वाले विधेयक को मंगलवार (16 दिसंबर) को मंजूरी दे दी। विधेयक पर चर्चा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब के बाद सदन ने विपक्षी सदस्यों के संशोधनों को खारिज करते हुए 'सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) विधेयक, 2025' को ध्वनि मत से पारित कर दिया। नए संशोधन से इंश्योरेंस सेक्टर में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की सीमा 74 फीसदी से बढ़कर 100 प्रतिशत हो जाएगी।

इससे पहले विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बीमा विधेयक में अब तक 12 बार संशोधन हो चुका है। उन्होंने कहा कि संशोधन भी कई तरह के होते हैं। ये देश की तरक्की एवं बीमा क्षेत्र की जरूरतों को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस विधेयक में आम लोगों और किसानों की सुरक्षा के उपाय किए गए हैं।

सीतारमण ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों की सुरक्षा के पुख्ता प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तीन बीमा कंपनियों की बेहतरी के लिए 17,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गएइस तरह के कदम से इनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

प्रीमियम की राशि विदेशी कंपनियों के पास जाएगी?

सीतारमण ने कुछ विपक्षी सदस्यों के इन आरोपों को खारिज कर दिया कि प्रीमियम की राशि विदेशी कंपनियों के पास जाएगी। उन्होंने कहा कि बीमा क्षेत्र को खोलने से बेहतर टेक्नोलॉजी और बेहतर प्रोडक्ट सुनिश्चित किया जा सकेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि 'आयुष्मान भारत' योजना से 12 करोड़ परिवारों को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि विधेयक से बीमा एजेंट को भी मदद मिलेगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि विधेयक के कानून का रूप लेने पर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को अधिक स्वायत्तता मिलेगी। इससे उसे फायदा होगा। उन्होंने कहा कि विधेयक का मसौदा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ शेयर किया गया था

पॉलिसीधारकों को होगा फायदा!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें