Insurance Policy: हम में से बहुत सारे लोग बैंक लॉकर में अपनी महंगे गहने और सामान रखते हैं। इसकी बड़ी वजह है कि बैंक लॉकर में रखा सामान घर के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि लॉकर में से सामान चोरी हो जाने पर बैंक इसकी गारंटी नहीं देते हैं। बैंकों का इसके पीछे तर्क होता है कि उसे लॉकर में रखे सामान की जानकारी नहीं होती है। इसलिए वह रखे सामान की गारंटी नहीं दे सकता है। ऐसे महंगे गहनों का आप इंश्योरेंस करा सकते हैं। ऐसे में गहनों के चोरी होने पर पॉलिसी के जरिए इसकी भरपाई हो जाती है।
