UPI Credit Card Linking: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) , पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और इंडियन बैंक ने UPI का इस्तेमाल करके क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने की शुरुआत की है। भारत में पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक भीम ऐप के माध्यम से रुपे क्रेडिट कार्ड पर UPI के साथ लाइव होने वाले पहले बैंक होंगे। इससे पहले फेडरल बैंक, यूएई के लुलु एक्सचेंज के साथ, बीबीपीएस क्रॉस के साथ लाइव होने वाला पहला बैंक बना था।
यूनियन बैंक ने दी जानकारी
ये घोषणा 20 सितंबर 2022 को मुंबई में एक ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने की। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ट्विट के मुताबक यूनियनबैंकऑफइंडिया RuPay npci यूनियन बैंक क्रेडिट कार्ड पर UPI पेमेंट ऑफर करने के लिए चुना गया। जैसा कि आरबीआई गवर्नर दासशक्तिकांत ने हमारे एमडी और सीईओ ए मनीम ने घोषित किया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ) गवर्नर शक्तिकांत दास ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर रुपे क्रेडिट कार्ड पर यूपीआई और फीचर फोन के लिए यूपीआई लाइट को लॉन्च किया। साथ ही घोषणा की कि भारत बिल पे सिस्टम (BBPS) सीमा पार बिल पेमेंट में मदद करेगा।
पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन बैंक
दोनो बैंक के मुताबिक यूपीआई पर रुपे क्रेडिट कार्ड के लिंक होने से ग्राहकों को अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने के मौके बढ़ जाएंगे। क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल होने से इसकी डिमांड बढ़ेगी। रुपे क्रेडिट कार्ड के वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (वीपीए) यानी यूपीआई आईडी से जुड़ने से ये और अधिक सुरक्षित हो जाएगा।
रुपे क्रेडिट कार्ड वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (वीपीए) यानी यूपीआई आईडी से जुड़े होंगे, इस प्रकार सीधे सुरक्षित पेमेंट लेना और देना दोनों आसान हो जाएंगे। इस लॉन्च के दौरान आरबीआई गवर्नर के साथ नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के अध्यक्ष विश्वमोहन महापात्रा और इन्फोसिस के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नंदन नीलेकेनी भी शामिल थे।