इंश्योरेंस पॉलिसी (Insurance Policy) के डॉक्युमेंट्स में अब एजेंट्स को मिलने वाले कमीशन के बारे में बताना अनिवार्य नहीं होगा। IRDAI ने इस प्रस्ताव को वापस ले लिया है। इंश्योरेंस रेगुलेटर का मानना है कि कमीशन की जानकारी डॉक्युमेंट्स में शामिल करने से इंश्योरेंस एजेंट्स हतोत्साहित हो सकते हैं। सूत्रों ने सीएनबीसी-टीवी18 को यह जानकारी दी है।
