टर्म प्लान जिसका सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी फायदा मिलेगा। ओवरसीज कवरेज वाले टर्म प्लान कौन से हैं। मम्मी का पापा का सबका हेल्थ इंश्योरेंस क्यों जरूरी है, फैमिली फ्लोटर लें या ग्रुप हेल्थ पॉलिसी इस बार में सीएनबीसी-आवाज़ के इस खास शो में चर्चा के लिए PolicyX.com के CEO और फाउंडर नवल गोयल जुड़ गये हैं।
सवालः मुझे मेडिकल इंश्योरेंस लेना है। सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये है। 2 लाख का मेडिकल इंश्योरेंस है जो कंपनी की तरफ से मिला है। इंश्योरेंस में माता जी कवर नहीं है। माता जी के लिए अलग से इंश्योरेंस लेना चाहिए क्या?
परिवार में सदस्य
इमरान अली- 33 साल
महजबीन अली (पत्नी)- 26 साल
अनस अली (बेटा) - 6 साल
रजिया बानो (माता) - 53 साल
नवल गोयल की सलाहः आपके द्वारा कंपनी के अलावा हेल्थ पॉलिसी लेना अच्छा ऑप्शन है। मेडिकल इमरजेंसी के लिए 2 लाख का कवर काफी है। एक और मेडिकल इंश्योरेंस लेना चाहिए। जहां तक पूरे परिवार की बात है तो इसके लिए फैमिली फ्लोटर ले सकते हैं। फैमिली फ्लोटर प्लान में चारों को कवर मिलेगा। माता के लिए सीनियर सिटीजन प्लान ले सकते हैं।
हेल्थ प्लान के विकल्प
Star-Health Family Optima
Religare Care with Smart Select
Aditya Activ Health Insurance
ManipalCigna ProHealth Protect
माता के लिए हेल्थ प्लान
Star Mediclassic Individual Gold
Religare Health Care Heart
HDFC my health Suraksha Silver Smart
सवाल: मेरी उम्र 44 साल है। मुझे कंपनी की तरफ से हेल्थ प्लान मिला था। कंपनी बदल दी है तो कवरेज नहीं है। मेरी 5 लाख की ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है। PNB के सेविंग अकाउंट से जुड़ी है। क्या ये बाकी पॉलिसी से अलग है और दोनों में से कौन-सी पॉलिसी बेहतर रहेगी?
नवल गोयल की सलाहः आप ध्यान दें कि ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी में प्रीमियम ज्यादा होता है। ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी में कुछ चुनिंदा ग्रुप के लोगों को कवरेज मिलता है। आपके पास पहले से ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी है। आपको परिवार के लिए फैमिली फ्लोटर प्लान लेना चाहिए। इस तरह फ्लोटर प्लान में खुद को और परिवार को कवरेज दें। सिंगल सम एश्योर्ड में मेडिकल इमरजेंसी के लिए कवरेज होता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
