LIC Dhan Sanchay Policy : भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) हर उम्र के लोगों की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग पॉलिसी की पेशकश करती है। इसलिए, एलआईसी भारतीयों के लिए पसंदीदा विकल्प बनी हुई है। इसी कड़ी में LIC ने हाल में अपनी धन संचय पॉलिसी (Dhan Sanchay Policy) लॉन्च की है। हम यहां इस पॉलिसी की खूबियों के बारे में बता रहे हैं।
क्या हैं इस पॉलिसी की खूबियां
LIC Dhan Sanchay पॉलिसी नॉन लिंक्ड, गैर भागीदारी, व्यक्तिगत, बचत, जीवन बीमा योजना है जो सुरक्षा के साथ-साथ बचत की पेशकश करती है। यह प्लान पॉलिसी टर्म के दौरान बीमित व्यक्ति की दुखद मृत्यु की स्थिति में परिवार को वित्तीय मदद उपलब्ध कराता है। यह पॉलिसी मैच्योरिटी की तारीख से भुगतान की अवधि के दौरान गारंटेड इनकम उपलब्ध कराता है।
सालाना प्रीमियम पॉलिसीहोल्डर के चयनित विकल्प के आधार पर एक साल में दी जाने वाली प्रीमियम धनराशि होगी। इसमें टैक्स, राइडर प्रीमियम, अंडरराइटिंग एक्स्ट्रा प्रीमियम और मॉडल प्रीमियम के लिए लोडिंग अलग से होंगे (अगर कोई हो)। इसमें सिंगल प्रीमियम की भी व्यवस्था है।
LIC DHAN SANCHAY पॉलिसी के लाभ
यह पॉलिसी बेनिफिट्स के 4 ऑप्शन उपलब्ध कराती है, जो नियमित या सालाना प्रीमियम पेमेंट पर निर्भर करते हैं। जो इस प्रकार हैं
-नियमित/ सीमित प्रीमियम भुगतान की स्थिति में
ऑप्शन ए- लेवल इनकम बेनिफिट
ऑप्शन बी- बढ़ती हुई इनकम का बेनिफिट
-सिंगल प्रीमियम पेमेंट की स्थिति में
ऑप्शन सी- सिंगल प्रीमियम लेवल इनकम बेनिफिट
ऑप्शन डी- लेवल इनकम बेनिफिट के साथ सिंगल प्रीमियम पर ज्यादा कवर
कितना है न्यूनतम सम एश्योर्ड
एलआईसी धन संजय प्लान (Dhan Sanchay Plan) के तहत कुल चार तरह के प्लान पेश किए गए हैं। इसके ए और बी प्लान के तहत 3,30,000 रुपये का न्यूनतम सम एश्योर्ड कवर दिया जाएगा। साथ ही प्लान सी के तहत 2,50,000 रुपये का न्यूनतम सम एश्योर्ड कवर दिया जाएगा। वही प्लान डी में 22,00,000 रुपये का न्यूनतम सम एश्योर्ड कवर मिलेगा। इन प्लान के लिए अधिकतम प्रीमियम की लिमिट तय नहीं की गई है। इस प्लान के लिए न्यूनतम आयु वर्ष 3 साल है।
एलआईसी के धन संचय प्लान को एजेंट के जरिए ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। साथ ही इसे वेबसाइट www.licindia.in से ऑनलाइन मोड से भी खरीदने की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही प्वाइंट ऑफ सेल परसन- लाइफ इंश्योरेंस (POSP-LI) या कॉमन पब्लिक सर्विस सेंटर्स से भी खरीदा जा सकता है।