देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC (Life Insurance Corporation of India) ने इस वित्त वर्ष में दूसरी बार अपने पॉलिसीहोडल्डर्स को उनकी लैप्स हो पॉलिसी को दोबारा रिन्यूअल कराने का मौका दिया है। कंपनी ने इसके लिए 'स्पेशल रिवाइवल कैंपेन' नाम से एक विशेष अभियान शुरू किया है, जो आगामी 25 मार्च 2022 तक चालू रहेगा। ऐसे में लोगों के पास अब अपनी लैप्स हो चुकी पॉलिसी को रिवाइव करने के लिए एक हफ्ते का और समय है।
एलआईसी के इस विशेष कैंपेन के तहत पॉलिसीहोल्डर्स लेट फीस जमाकर अपनी लैप्स हो चुकी व्यक्तिगत पॉलिसी को दोबारा जिंदा कर सकते हैं। एलआईसी ने कहा कि वह इस विशेष कैंपेन के तहत पॉलिसीहोल्डर्स को लेट फीस पर डिस्काउंट यानी छूट देगी।
LIC ने कहा, "कैंपेन उन पॉलिसी होल्डर्स के लाभ के लिए शुरू किया गया है, जिनकी पॉलिसी लैप्स हो गई है, क्योंकि वे कुछ परिस्थितियों के कारण समय पर प्रीमियम नहीं भर पाए थे। बीमा कवर को रिस्टोरी करने के लिए पुरानी पॉलिसी को रिवाइव करना हमेशा बेहतर होता है।"
लेट फीस पर कितनी छूट मिलेगी?
एक लाख रुपए तक के कुल रिसिवेबल प्रीमियम के लिए, लेट फीस में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। हालांकि, कंशेसन अमाउंट 2,000 रुपए से ज्यादा नहीं हो सकती है।
वहीं 1-3 लाख रुपए से कुल रिसिवेबल प्रीमियम के लिए, 2,500 रुपए से ज्यादा की लेट फीस में 25 प्रतिशत की रियायत की पेशकश की जाएगी। कुल रिसिवेबल प्रीमियम 3 लाख रुपए से ज्यादा होने की स्थिति में, लेट फीस में 30 प्रतिशत की छूट की अनुमति है, लेकिन कंशेसन अमाउंट 3,000 रुपए से ज्यादा नहीं हो सकती है।
टर्म लोन और हाई रिस्क वाले प्लान इस योजना से बाहर
LIC ने एक प्रेस रिलीज में कहा, स्पेसिफिक एलिजिबल प्लान की पॉलिसियों को कुछ नियमों और शर्तों के साथ पहले अनपेड प्रीमियम की तारीख से पांच साल के भीतर रिवाइव किया जा सकता है।
इसमें कहा गया है कि जो पॉलिसी प्रीमियम पेइंग टर्म के दौरान खत्म हो चुकी हैं और पॉलिसी की अवधि पूरी नहीं हुई है, वे इस कैंपेन में रिवाइव होने के योग्य हैं। हालांकि, टर्म एश्योरेंस और हाई रिस्क वाले प्लांस को बाहर रखा गया है।