LIC Policy: रोजाना 30 रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी पर मिलेंगे 4 लाख रुपये, जानें कौनसी है ये स्कीम

LIC की इस स्कीम में 8 से 55 साल की महिलाएं निवेश कर सकती है। इस योजना में रोजाना 30 रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी पर 4 लाख रुपये मिल सकते हैं

अपडेटेड Jun 14, 2022 पर 2:08 PM
LIC योजना में रोजाना 30 रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी पर 4 लाख रुपये मिल सकते हैं।

LIC Aadhaar Shila: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खास स्कीम बनाई है। महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई इस स्कीम का नाम LIC आधारशिला प्लान है। LIC की इस स्कीम में 8 से 55 साल की महिलाएं निवेश कर सकती है। इस योजना में रोजाना 30 रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी पर 4 लाख रुपये मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में..

फायदा लेने की शर्त

LIC का आधारशिला प्लान सिक्योरिटी और सेविंग्स दोनों उपलब्ध कराता है। इसका फायदा केवल वही महिलाएं ही उठा सकती हैं जिनका आधार कार्ड बना हुआ है। LIC का यह प्लान पॉलिसीधारक और उसकी मृत्यु के बाद परिवार को फाइंनेशियल मदद देता है। पॉलिसी में मैच्योरिटी पर पॉलिसीधारक को पैसा मिल जाता है।


Business Idea: Strawberry की खेती से होगी बंपर कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

इतना करना होगा निवेश

LIC आधार शिला प्लान के तहत बेसिक सम एश्योर्ड मिनिमम 75000 रुपये और मैक्सिमम 3 लाख रुपये है। पॉलिसी का समय न्यूनतम 10 साल और अधिकतम 20 साल है। LIC के प्लान में 8 से 55 साल की महिला निवेश कर सकती है और मैक्सिकम मैच्योरिटी की उम्र 70 साल है। प्लान में प्रीमियम का पेमेंट मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर किया जाता है।

जानें पूरा गणित

मान लीजिए अगर आपकी उम्र 31 साल है और इसमें 20 साल तक रोजाना 230 रुपये जमा करते हैं तो पहले साल में आपके 10,959 रुपये जमा होंगे। इसमें 4.5 फीसदी टैक्स होगा। अगले साल आपको 10,723 रुपये देना होगा। ये प्रीमियम हर महीने , तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर जमा कर सकते हैं। इस तरह आप 20 साल में 2,14,696 रुपये जमा करने होंगे और मैच्योरिटी के समय में 3,97,000 रुपये मिलेंगे।

Market live updates: प्री-ओपनिंग में कमजोरी के साथ हो रहा कारोबार, निफ्टी 15500 के आसपास

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।