Credit Cards

Business Idea: Strawberry की खेती से होगी बंपर कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: स्ट्रॉबेरी में विटामिन-C और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसकी खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है। स्ट्रॉबेरी की खेती उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में की जाती है

अपडेटेड Jun 14, 2022 पर 8:45 AM
Story continues below Advertisement
स्ट्राॉबेरी की डिमांड देश में तेजी से बढ़ रही है।

Business Idea: आज कल के इस अर्थयुग में बहुत से लोग अपनी अच्छी नौकरी छोड़कर खेती की ओर रूख कर रहे हैं। वो पारंपरिक खेती के बजाय कोई अन्य फसलें उगा रहे हैं, जिसमें उनकी बंपर कमाई होती है। अगर आप भी कुछ ऐसी ही खेती करने के लिए सोच रहे हैं, तो आज हम आपके सामने एक बेहतर आइडिया लेकर आए हैं। यह एक फल की खेती है, जिसकी देश भर में दिनों दिन डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ऐसा ही एक बिजनस है स्ट्रॉबेरी (How to do Strawberry Farming) का, जिसमें आपको अच्छा फायदा हो सकता है।

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के किसान स्ट्रॉबेरी खेती की ओर रूख कर रहे हैं और मोटी कमाई कर रहे हैं। आप भी स्ट्रॉबेरी की खेती कर सकते हैं, जिससे आप लाखों कमा सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी विटामिन-C और आयरन से भरपूर है। कुछ किस्में जैसे- बेहतर स्वाद और चमकीले लाल रंग वाले ओलंपस, हुड और शुक्सान आइसक्रीम बनाने के लिए अच्छा माना जाता है। स्ट्रॉबेरी को पर्वतीय क्षेत्रों में उगाने का सबसे सही समय सितंबर-अक्टूबर का महीना है। अगर पौधे को समय से पहले लगा दिया जाता है तो इसकी उपज में कमी आ सकती है।


1.5 एकड़ में 30 लाख रुपये का मुनाफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली एक महिला किसान ने स्ट्रॉबेरी की खेती से अपनी परिवार की किस्मत बदल दी। महिला किसान ने छत पर स्ट्रॉबेरी की खेती करना शुरू किया था। इसमें सफलता मिलने के बाद साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान उन्होंने 1.5 एकड़ में इसकी खेती की, जिसमें 6 लाख रुपये लागत आई और 30 लाख रुपये का बंपर मुनाफा कमाया। महिला ने स्ट्रॉबेरी के 1800 पौधे लगाए थे। उन्हें एक दिन में 5-6 किलो तक स्ट्रॉबेरी मिली।

Business Idea: हर महीने चाहते हैं लाखों में कमाई तो सिर्फ 15,000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, जानिए कैसे करें स्टार्ट

कैसे करें खेती

स्ट्रॉबेरी की फसल मार्च-अप्रैल तक चलती है। स्ट्रॉबेरी को खेत में लगाने की दूरी कम से कम 30 सेंटीमीटर होनी चाहिए। एक एकड़ में 22 हजार स्ट्रॉबेरी के पौधे लगाए जा सकते हैं। इसमें फसल के अच्छे होने की संभावना रहती है। इसकी खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है। फलों को उनके आकार, वजन और रंग के आधार पर बांटा जाता है। फलों को कोल्ड स्टोरेज में 32 डिग्री सेल्सियस पर 10 दिनों तक स्टोर किया जा सकता है। अगल स्ट्रॉबेरी कहीं दूर ले जाना है तो इसे 2 घंटे के भीतर 40 डिग्री सेल्सियस पर प्री कूल कर लेना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।