LIC Jeevan Shiromani Plan : भारतीय लोग जब भी जीवन बीमा खरीदने की प्लानिंग करते हैं तो सबसे पहले दिमाग में भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) यानी एलआईसी का ही नाम आता है। लोगों की बदलती जरूरतों के आधार पर अक्सर आकर्षक बीमा पॉलिसी पेश करने से इस सरकारी कंपनी पर लोगों का भरोसा बना हुआ है। LIC की जीवन शिरोमणि पॉलिसी भी ऐसी ही एक बेहतरीन पॉलिसी है। हम यहां इसी पॉलिसी के बारे में बता रहे हैं..
न्यूनतम 1 करोड़ रुपये है सम एश्योर्ड
LIC Jeevan Shiromani policy के नॉन लिंक्ड, व्यक्तिगत, जीवन बीमा बचत योजना है। यह न्यूनतम 1 करोड़ रुपये बेसिक सम एश्योर्ड के साथ एक मनी बैक प्लान है। इसमें एक सीमित समय प्रीमियम देना होता है। यह पॉलिसी विशेष रूप से हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स यानी अमीरों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।
इस प्लान के तहत पांच साल के लिए प्रति हजार बेसिक सम एश्योर्ड 50 रुपये की दर से और छठे साल से प्रीमियम पेमेंट की अवधि तक 55 रुपये प्रति हजार की दर से बेसिक सम एश्योर्ड मिलेगा। इसके अलावा, पॉलिसी के साथ लॉयल्टी एडीशंस के रूप में प्रॉफिट भी जुड़ा रहेगा।
Jeevan Shiromani Policy में बेसिक सम एश्योर्ड 1 करोड़ रुपये है और पॉलिसीहोल्डर को सिर्फ चार साल के लिए निवेश करना होगा। इसके बाद रिटर्न मिलने लगेगा। पॉलिसीहोल्डर्स को इसके बेनिफिट्स हासिल करने के लिए हर महीने लगभग 94,000 रुपये जमा करने होते हैं।
-आपको बता दें कि इस प्लान में आप 14, 16, 18 और 20 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं।
-14 साल की पॉलिसी में 30%-30%, 10वें और 12वें साल सम एश्योर्ड मिलता है।
-16 साल की पॉलिसी में 30%-35% 12वें और 14वें साल सम एश्योर्ड मिलता है।
-18 साल की पॉलिसी में 40%-45% 14वें और 16वें साल सम एश्योर्ड मिलता है।
-20 साल की पॉलिसी में 45%-45% 16वें और 18वें साल सम एश्योर्ड मिलता है।
लोन की सुविधा भी है उपलब्ध
इस प्लान के साथ एलआईसी लोन की सुविधा भी दे रही है। हालांकि आपको इसके लिए कुछ शर्तों के साथ कम से कम एक साल की प्रीमियम देना होगा और लोन कम से कम एक पॉलिसी वर्ष पूरा होने के बाद ही दिया जाएगा।
पॉलिसी लेने की उम्र कम से कम 18 साल है। 14 साल की पॉलिसी के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 साल है। 16 साल की पॉलिसी के लिए आयु सीमा 51 साल, 18 साल की पॉलिसी के लिए 48 साल तक और 20 साल की पॉलिसी के लिए 45 साल तय की गई है।