LIC Jeevan Umang Policy: रोजाना जमा करें 45 रुपये फिर हर साल मिलेंगे 36000 रुपये सालाना, जानें पॉलिसी के फायदे

यहां आपको एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी (LIC Jeevan Umang Policy) के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको सालाना पैसाल मिलने के साथ मैच्योरिटी बेनेफिट मिलते हैं

अपडेटेड Jun 11, 2022 पर 1:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एलआईसी की जीवन उमंग योजना आपके परिवार को आय और सुरक्षा देती है।

LIC Policy Jeevan Umang Policy: आप भी कम निवेश में ज्यादा रिटर्न वाले इनवेस्टमेंट विकल्प को तलाश रहे हैं। यहां आपको एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी (LIC Jeevan Umang Policy) के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको सालाना पैसाल मिलने के साथ मैच्योरिटी बेनेफिट मिलते हैं। LIC की पॉलिसी भारतीय लोगों में बैंक एफडी की ही तरह फेमस है। इसमें रिटर्न भी अच्छा मिलता है। पॉलिसी में महीने में करीब 1400 रुपये जमा करने पर आपको 25 लाख रुपये मिलेंगे। यानी, अगर आप रोजाना 47 रुपये बचाकर इस पॉलिसी में निवेश करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर 25 लाख रुपये मिल जाएंगे।

LIC जीवन उमंग पॉलिसी: यह क्या है?

एलआईसी की जीवन उमंग योजना आपके परिवार को आय और सुरक्षा देती है। इस योजना में सालाना सरवाइवल बेनेफिट मिलता है। प्रीमियम भरने से लेकर प्रीमियम पेमेंट खत्म होने और फिर मैच्योरिटी तक पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु पर बेनेफिट मिलते हैं। यह योजना प्रीमियम पेमेंट अवधि के अंत तक मैच्योरिटी के बाद सालाना बेनेफिट मिलता है।


रोजाना देना होगा 45 रुपये और फिर सालाना मिलेंगे 36000 रुपये

अगर आप एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी को 26 साल की उम्र में 4.5 लाख रुपये के बीमा कवर के लिए लेते हैं, तो आपको हर महीने लगभग 1,350 रुपये का प्रीमियम देना होगा, जो कि लगभग रोजाना 45 रुपये होता है। इस तरह एक साल में आपका प्रीमियम 15,882 रुपये होगा और 30 साल में आपका प्रीमियम भुगतान 47,6460 रुपये होगा। आप 30 साल तक बिना किसी रुकावट के अपने प्रीमियम का भुगतान करते हैं तो एलआईसी आपके निवेश पर 31वें साला में सालाना 36,000 रुपये प्रति वर्ष रिटर्न के रूप में मिलेगा। इस तरह अगर आप निवेश के 31वें साल से लेकर 100 साल की उम्र तक हर साल 36 हजार रुपये का रिटर्न लेते रहेंगे तो आपको करीब 36 लाख रुपये रकम मिलेगी।

एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी के फायदे

इस पॉलिसी को लेने पर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी के तहत बेसिक बीमा राशि 2 लाख रुपये है। यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु 100 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है, तो नॉमिनी को एक साथ पैसा मिल जाएगा।

LIC के बाद अब इस कंपनी ने शुरू की IPO की तैयारी, जानिए पूरा प्लान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।