LIC Whole Life Plan: Jeevan Umang या Jeevan Utsav, दोनों में कौन-सी बेहतर, जिंदगी भर मिलता है रिस्क कवर

LIC Whole Life Plan: 'जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी' टैगलाइन के साथ एलआईसी अपने पॉलिसीहोल्डर्स को रिटर्न और रिस्क कवर दोनों फीचर्स वाली पॉलिसीज मुहैया कराती है। यहां ऐसी ही दो पॉलिसीज-जीवन उमंग (Jeevan Umang) और जीवन उत्सव (Jeevan Utsav) के बारे में बताया जा रहा है, जो जिंदगी भर के लिए कवरेज ऑफर करती हैं और जिसमें सम एश्योर्ड के 10% तक हर साल खाते में एक फिक्स्ड अमाउंट क्रेडिट होता रहता है

अपडेटेड Apr 19, 2026 पर 2:37 PM
Story continues below Advertisement
एलआईसी की जीवन उमंग (Jeevan Umang) और जीवन उत्सव (Jeevan Utsav), दोनों ही जिंदगी भर का प्लान है। इनमें 100 वर्ष की उम्र तक का रिस्क कवरेज मिलता है।

LIC Whole Life Plan: मार्केट की उठा-पटक से दूर अगर हर साल फिक्स्ड अमाउंट देने वाले किसी प्लान की बात करें तो यहां यहां एलआईसी के ऐसे दो प्लान- जीवन उमंग (Jeevan Umang) और जीवन उत्सव (Jeevan Utsav) के बारे में बताया जा रहा है, जिसमें 100 वर्ष तक की उम्र तक यानी जिंदगी भर का रिस्क कवरेज मिलता है। इनमें अलग से राइडर्स जोड़कर फायदे बढ़ाने की भी सुविधा है। दोनों ही पॉलिसीज की अपनी खूबियां हैं तो इन दोनों के बारे में पूरा समझकर अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर पॉलिसी ले सकें, इस उद्देश्य से इन दोनों पॉलिसीज के बारे में पूरी डिटेल्स तुलनात्कम उदाहरण के साथ दिया जा रहा है।

Jeevan Umang

एलआईसी का जीवन उमंग प्लान 0-55 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए है। इसमें कम से कम ₹2 लाख की पॉलिसी ली जा सकती है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। इसमें 15,20,25 और 30 वर्ष की अवधि तक के लिए प्रीमियम भरने का विकल्प चुना जा सकता है लेकिन कुछ खास उम्र के लिए पॉलिसी पीरियड चुनने का विकल्प सीमित रहता है जैसे कि दो साल तक के बच्चों के लिए 15 साल वाला पीरियड नहीं चुन सकते हैं तो 55 साल की उम्र के पॉलिसीहोल्डर के लिए सिर्फ 15 साल के पीरियड तक प्रीमियम भरने का विकल्प उपलब्ध है। प्रीमियम को अपनी सुविधा के हिसाब से सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक आधार पर जमा कर सकते हैं।

प्रीमियम भरने की अवधि समाप्त होने के बाद बिना गैप सालाना सम एश्योर्ड का 8% खाते में जिंदगी भर क्रेडिट होता रहेगा। इसमें 1 साल के बाद लोन की सुविधा ली जा सकती है तो एक साल बाद पॉलिसी सरेंडर भी की सकती है। अब इसमें रिस्क कवर की बात करें तो रिस्क कवर शुरू होने के बाद पॉलिसीहोल्डर्स की मृत्यु होने पर नॉमिनी को सम एश्योर्ड, बोनस और FAB (फाइनल एडीशन बोनस) दिया जाता है। मृत्यु पर सम एश्योर्ड का मतलब उस राशि से है जोकि बेसिक सम एश्योर्ड या सालाना प्रीमियम के सात गुने में से जो अधिक हो।


Jeevan Utsav

अब जीवन उत्सव की बात करें यह पॉलिसी 0-65 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए है। इसमें कम से कम ₹5 लाख की पॉलिसी ली जा सकती है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। इसमें 5-16 वर्ष तक प्रीमियम जमा किया जा सकता है लेकिन कुछ मामलों में यह पॉलिसीहोल्डर्स की आयु पर भी निर्भर करेगा।

इसमें सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक आधार पर प्रीमियम जमा कर सकते हैं और प्रीमियम देने की अवधि समाप्त होने के दो साल छोड़कर हर साल खाते में सम एश्योर्ड का 10% क्रेडिट होता है। इसमें 2 साल के बाद लोन की सुविधा ली जा सकती है तो दो साल बाद पॉलिसी सरेंडर भी की सकती है। अब इसमें रिस्क कवर की बात करें तो रिस्क कवर शुरू होने के बाद पॉलिसीहोल्डर्स की मृत्यु होने पर नॉमिनी को सम एश्योर्ड और गारंटीड एडीशन दिया जाता है। मृत्यु पर सम एश्योर्ड का मतलब उस राशि से है जोकि बेसिक सम एश्योर्ड या सालाना प्रीमियम के सात गुने में से जो अधिक हो।

Jeevan Umang vs Jeevan Utsav: कौन-सा बेहतर?

एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए कि आपकी उम्र 35 वर्ष हैं और आपके बच्चे की उम्र 8 वर्ष है। आप बच्चे के नाम से जीवन उमंग पॉलिसी लेते हैं जिसका सम एश्योर्ड ₹10 लाख है और पॉलिसी टर्म 15 वर्ष है। मौजूदा दरों के हिसाब से सालाना प्रीमियम ₹81,774 बनेगी और 15 साल में कुल ₹1,26,610 जमा होगा। 15 साल पूरा होने के बाद 23 साल की उम्र से बच्चे को 100 वर्ष की उम्र तक हर साल ₹96 हजार मिलते रहेंगे। मान लेते हैं कि 50 साल की उम्र में कोई अनहोनी हो जाती है तो नेचुरल डेथ की स्थिति में नॉमिनी को ₹56 लाख के करीब मिलेंगे। डेथ बेनेफिट्स वाला यह अमाउंट अनुमानित है और इसमें बोनस की दरों के हिसाब से ऊपर-नीचे हो सकता है।

वहीं दूसरी तरफ जीवन उत्सव पॉलिसी लेते हैं तो सालाना प्रीमियम ₹66173 बनेगी। 15 साल में कुल ₹9,92,595 प्रीमियम के रूप में जमा होंगे। इसके बाद दो साल छोड़कर 25 वर्ष की उम्र से बच्चे के खाते में 100 वर्ष की उम्र में हर साल ₹1 लाख क्रेडिट होते रहेंगे। मान लेते हैं कि 50 साल की उम्र में कोई अनहोनी हो जाती है तो नेचुरल डेथ की स्थिति में नॉमिनी को ₹16 लाख के करीब मिलेंगे।

DA में 2% की बढ़ोतरी से कितना होगा फायदा?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई डिटेल्स जानकारी के लिए है। कोई भी पॉलिसी खरीदने से पहले अपने बीमा सलाहकार से जरूर संपर्क कर लें। साथ ही रिटर्न, कवरेज और डेथ बेनेफिट्स इत्यादि की पूरी जानकारी लेने के बाद ही अपना फैसला लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।