LIC Whole Life Plan: मार्केट की उठा-पटक से दूर अगर हर साल फिक्स्ड अमाउंट देने वाले किसी प्लान की बात करें तो यहां यहां एलआईसी के ऐसे दो प्लान- जीवन उमंग (Jeevan Umang) और जीवन उत्सव (Jeevan Utsav) के बारे में बताया जा रहा है, जिसमें 100 वर्ष तक की उम्र तक यानी जिंदगी भर का रिस्क कवरेज मिलता है। इनमें अलग से राइडर्स जोड़कर फायदे बढ़ाने की भी सुविधा है। दोनों ही पॉलिसीज की अपनी खूबियां हैं तो इन दोनों के बारे में पूरा समझकर अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर पॉलिसी ले सकें, इस उद्देश्य से इन दोनों पॉलिसीज के बारे में पूरी डिटेल्स तुलनात्कम उदाहरण के साथ दिया जा रहा है।
