सीएनबीसी-आवाज़ की फाइनेंशियल लिटरेसी की मुहिम पहला कदम में आपका स्वागत है। पहला कदम में हर हफ्ते हम बात करते हैं बचत और निवेश के नए नए तरीकों की। हमारे एक्सपर्ट आपके जेहन में उठ रहे सवालों के जवाब भी देने की कोशिश करते हैं। पहला कदम के पिछले कई एपिसोड में हमने बात की म्युचुअल फंड्स की। हमें उम्मीद है कि म्युचुअल फंड्स में निवेश को लेकर आपके सारे सवालों के जवाब आपको मिल होगें। फिर भी अगर आपके पास कोई सवाल है तो आप हमें लिख सकते हैं सीएनबीसी-आवाज़ के फेसबुक पेज पर या फिर हमारी वेबसाइट pehlakadam.in पर अपना संदेश भी छोड़ सकते हैं। और इस बार बात कर रहे हैं इंश्योरेंस की।
