Get App

PhonePe पर एक क्लिक...मिलेगी 10 करोड़ की सुरक्षा की गारंटी, Max Life से की पार्टनरशिप, जानिए डिटेल

PhonePe कस्टमर्स सालाना सिर्फ 4,426 रुपये के शुरुआती प्रीमियम पर अपने परिवारों के लिए कॉम्प्रिहेंसिव फाइनेंशियल कवरेज (financial coverage) ले सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2022 पर 12:44 PM
PhonePe पर एक क्लिक...मिलेगी 10 करोड़ की सुरक्षा की गारंटी, Max Life से की पार्टनरशिप, जानिए डिटेल
एक डिजिटल पेमेंट (digital payments) प्लेटफॉर्म फोनपे (PhonePe) को इरडा (IRDAI) ने एक डायरेक्ट ब्रोकिंग लाइसेंस दिया है, जिससे उसे अपने ऐप पर बीमा बेचने की अनुमति मिलती है

Max Life Smart Secure Plus Plan : मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (Max Life Insurance) ने अपने डिजिटल सेवी कस्टमर्स के लिए वित्तीय सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से फोनपे ऐप (PhonePe app) पर अपना मैक्स लाइफ स्मार्ट सिक्योर प्लस प्लान लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल और पूरी तरह रिस्क प्रीमियम लाइफ इंश्योरेंस प्लान है।

4,426 रुपये के शुरुआती प्रीमियम पर परिवार के लिए कवरेज

इसके साथ ही PhonePe कस्टमर्स सालाना सिर्फ 4,426 रुपये के शुरुआती प्रीमियम पर अपने परिवारों के लिए कॉम्प्रिहेंसिव फाइनेंशियल कवरेज (financial coverage) ले सकते हैं। मैक्स लाइफ ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा, इस आसान डिजिटल साधन यानी PhonePe ऐप से टर्म प्लान (term plan) खरीदने में कोई दिक्कत नहीं आती है और साथ ही पेपरवर्क भी खासा कम हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें