PM Fasal Bima Yojana: पीएम फसल बीमा योजना के तहत फसलों को सूखा, आंधी, तूफान, बे मौसम बारिश, बाढ़ आदि जैसे जोखिम से सुरक्षा मिलती है। इस योजना का मुख्य मकसद प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान की स्थिति में किसानों को किफायती दर पर इंश्योरेंस कवर मुहैया कराना है। केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना के तहत 25 जुलाई तक राज्य तक महाराष्ट्र में 50 लाख से ज्यादा किसानों ने अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मराठवाड़ा के किसानों ने फसल बीमा में अहम भूमिका निभाई है।
