PMJJBY, PMSBY: आज से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का प्रीमियम महंगा, जानिए कितना करना होगा पेमेंट

PMJJBY, PMSBY: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का प्रीमियम आज से महंगा हो गया है। अब MJJBY के प्रीमियम को सालाना 330 रुपये से बढ़ाकर अब 436 रुपये कर दिया गया है

अपडेटेड Jun 01, 2022 पर 12:49 PM
Story continues below Advertisement
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम सुरक्षा बीमा योजना का फायदा उठाने के लिए देने होंगे अधिक पैसे

PMJJBY, PMSBY: केंद्र सरकार ने अपनी प्रमुख बीमा योजनाओं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana -PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana -PMSBY) का प्रीमियम बढ़ा दिया है। इसे 1 जून 2022 यानी आज से लागू कर दिया गया है। ऐसा इन योजनाओं को आर्थिक रूप से व्यवहारिक बनाए रखने को लिए किया गया है। PMJJBY की प्रीमियम दर को बढ़ाकर 1.25 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। इस तरह यह सालाना 330 रुपये से बढ़कर 436 रुपये हो गया है।

साल 2015 में इन दोनों बीमा योजनाओं की शुरुआत की गई थी। सात साल बाद इन योजनाओं के प्रीमियम में इजाफा किया गया है। PMJJBY के लिए सालाना प्रीमियम 12 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है। इन दोनों योजनाओं के तहत 2-2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। वित्त मंत्रालय ने बीमा प्रीमियम में बढ़ोतरी की जानकारी दी है।

कितने लोगों को मिल रहा है फायदा


प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) का प्रीमियम 32 फीसदी बढ़ा दिया गया है। जबकि पीएम सुरक्षा बीमा योजना का प्रीमियम 67 फीसदी बढ़ा है। वित्त वर्ष 2022 के अंत तक PMJJBY के तहत 6.4 करोड़ एक्टिव ग्राहक थे। जबकि PMSBY के तहत एक्टिव ग्राहकों की संख्या 22 करोड़ थी। PMSBY के तहत शुरुआत से 31 मार्च 2022 तक प्रीमियम के तौर पर 1134 करोड़ रुपये की राशि आई और 2513 करोड़ रुपये के क्लेम का भुगतान किया गया है। वहीं PMJJBY के तहत प्रीमियम के रूप में 9737 करोड़ रुपये की राशि जमा की गई और 14,144 करोड़ रुपये के कलेम का भुगतान किया गया।

PNB ने कस्टमर्स को दिया झटका, RTGS और NEFT की फीस बढ़ाई, जानिए डिटेल

क्यों बढ़ा प्रीमियम

वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि PMJJBY और PMSBY के ज्यादा क्लेम और कम प्रीमियम आमदनी को देखते हुए पहली बार यह बढ़ोतरी की गई है। क्लेम बढ़ने की वजह से बीमा कंपनियों को नुकसान हो रहा था।

सरकार ने बढ़ाया दायरा

केंद्र सरकार का कहना है कि देश के हर नागरिक तक बीमा सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 5 साल में PMJJBY के दायरे को 6.4 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। वहीं PMSBY के तहत केंद्र सरकार 22 करोड़ लोगों की जगह अगले 5 साल में 37 करोड़ लोगों को लाने का लक्ष्य रखा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।