Get App

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: फसल बीमा में रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, जानिए क्या है आखिरी तारीख

मध्य प्रदेश के किसान अब 31 अगस्त तक फसल बीमा योजना का प्रीमियम जमा कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2020 पर 12:49 PM
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: फसल बीमा में रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, जानिए क्या है आखिरी तारीख

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana) के तहत अपनी खेती का बीमा कराने का एक और मौका दिया है। राज्य के किसान अब 31 अगस्त तक फसल बीमा योजना का प्रीमियम जमा कर सकते हैं। पहले प्रीमियम जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 अगस्त कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा कि कोविड-19 के चलते किसानों को फसल बीमा योजना का प्रीमियम जमा करने में कठिनाई हो रही थी। जैसे ही यह मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जानकारी में आया, वैसे ही उन्होंने किसानों के हित में फसल बीमा का प्रीमियम जमा करने की तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया।

Risk coverage को 100% किया

पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार ने रिस्क कवरेज (risk coverage) को स्केल ऑफ फाइनेंस का 75 फीसदी कर दिया था, जिसे हमने फिर से बढ़ाकर 100% कर दिया है। इससे किसानों का 1,000 करोड़ रुपये से 1,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त जोखिम कवर होगा। पटेल ने कहा कि फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रदेश को ‘एग्रो क्लाइमेटिक जोन के आधार पर 11 क्लस्टर में बांटा गया है और बीमा कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार ने वर्ष 2018-19 के लिए फसल बीमा की 2200 करोड़ रुपये की प्रीमियम राशि का भुगतान नहीं किया था, जिसे शिवराज सरकार ने सत्ता में आते ही तुरंत जमा कराया और प्रदेश के 16 लाख किसानों को 3100 करोड़ रुपये का फसल बीमा प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इस साल राज्य के किसानों को 4500 करोड़ रुपये का फसल बीमा प्राप्त होगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://ttter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें