Get App

Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana: सिर्फ 330 रुपये सालाना भरने पर 2 लाख रुपये का मिलेगा इंश्योरेंस कवर, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana: 18 से 50 साल का कोई भी व्यक्ति इस इंश्योरेंस का लाभ उठा सकता है, इसे LIC या अन्य बीमा कंपनियों के जरिए ले सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2022 पर 4:08 PM
Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana: सिर्फ 330 रुपये सालाना भरने पर 2 लाख रुपये का मिलेगा इंश्योरेंस कवर, जानिए कैसे उठाएं फायदा
PMJJBY में कोरोना से मौत पर भी नॉमिनी को मिलेगा पैसा

Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana: कोरोना काल में टर्म इंश्योरेंस के जरिए आप अपने परिवार को बेहतर आर्थिक सुरक्षा दे सकते हैं। अगर आप महंगे प्रीमियम के कारण इंश्योरेंस नहीं ले पा रहे हैं तो आप केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhanmantri Jeevan Jyoti Bima Yojana -PMJJBY) का लाभ ले सकते हैं। ये बीमा योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इसमें 330 रुपये सालाना प्रीमियम पर आपको जीवन बीमा मुहैया कराया जाता है।

योजना में लाभार्थी की किसी भी प्रकार से मौत पर नॉमिनी या परिवार को 2 लाख रुपए की राशि मिलती है। यानी अगर किसी व्यक्ति की कोरोना से भी मौत होती है तो जिनके नाम से इंश्योरेंस हैं, उनके नॉमिनी या परिवार को बीमा की 2 लाख रुपए मिलेंगे।

ये है एक टर्म इंश्योरेंस प्लान

PMJJBY एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है। टर्म इंश्योरेंस में पॉलिसी लेने वाले की मौत के बाद ही लाभ मिलता है। अगर पॉलिसीहोल्डर्स समय पूरा होने के बाद ठीक-ठाक रहता है तो उसे कोई लाभ नहीं मिलता है। इसे हर साल रिन्यू किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें