इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) ने हाल ही में 1 अप्रैल से स्टैंडर्ड पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस प्रोडक्ट (Standard Personal Accident Insurance product) मुहैया कराने का ऐलान किया है। इस प्रोडक्ट को सरल सुरक्षा बीमा (Saral Suraksha Bima) कहा जाता है। जिसे इंश्योरेंस कंपनियां मुहैया कराती हैं। इरडा ने कहा है कि इंश्योरेंस मार्केट में ढेर सारे प्रोडक्ट्स् हैं। जिसमें ग्राहक को बेहतर प्रोडक्ट चुनने में काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में इंश्योरेंस कंपनियों को एक स्टैंडर्ड प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए कहा है। ताकि ग्राहकों को इंश्योरेंस कवर खरीदने में किसी तरह का भ्रम ना रहे।

स्टैंडर्ड इंश्योरेंस कवर के बारे में जानिए कुछ अहम बातें

- पॉलिसी का विस्तार करते समय इंश्योर्ड अमाउंट (बीमित राशि) को बढ़ाया जा सकता है।

- इस पॉलिसी के तहत नॉमिनेशन की सुविधा मिलती है।

-  अगर आप पॉलिसी कैंसेल करते हैं या कोई संशोधन करना चाहते हैं तो आपको 3 महीने का नोटिस देना होगा।

- जिस दिन से आप पॉलिसी में हस्ताक्षर कर देंगे। उसके 15 दिन के भीतर आप इसे अगर वापस करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

- इस पॉलिसी के तहत 3 कवर होंगे। जिसमें आपको स्थाई या अस्थाई विकलागंता, एजूकेशनल अलॉन्स, और हास्पिटल में भर्ती होने का खर्च शामिल है।

सरल सुरक्षा बीमा पॉलिसी को कौन ले सकते हैं

इस पॉलिसी को 18 से लेकर 70 साल तक के लोग लाभ ले सकते हैं। इसमें पॉलिसी होल्डर्स की मौत होने पर उसका परिवार पूरी बीमा राशि का क्लेम कर सकता है। अगर इस स्कीम के तहत माता-पिता का बीमा किया गया है तो 10 साल के बच्चे को कवर मिलेगा। इस पॉलिसी को ग्रुप में या व्यक्तिगत रूप खरीदा जा सकता है। इसके साथ इस पॉलिसी को पूरे जिंदगी के लिए बढ़ाया जा सकता है।

सरल सुरक्षा बीमा के तहत रेगुलर पॉलिसी में कम से कम 2.5 लाख रुपये और अधिकतम 1 करोड़ रुपये तक बीमा होता है। पॉलिसी एक साल के लिए लागू होगी और इसे बढ़ाया जा सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।