आज कल के इस अर्थयुग में हम कई तरह के कार्ड जैसे डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड रख तो लेते हैं। लेकिन हमें नहीं मालूम होता कि इसमें कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं। बहुत से बैंक हैं जो डेबिट कार्ड पर इंश्योरेंस मुहैया कराते हैं। कार्ड किस प्रकार का है, उसी हिसाब में उसमें इंश्योरेंस कवर मिलता है। SBI RuPay प्लेटिनम डेबिट कार्ड पर 2 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस कवर है।
जानिए किस प्रकार के डेबिट कार्ड में कैसे मिलती हैं सुविधाएं
1 - पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर (मृत्यु) बिना हवाई यात्रा के -
दुर्घटना की तारीख से पहले 90 दिन के दौरान किसी भी प्लेटफॉर्म से जैसे ATM/PoS/ई-कॉमर्स पर कार्ड का कम से कम एक बार प्रयोग करने (फाइनेंशियल) पर यह बीमा कवर ऑपरेशनल हो जाता है। डेबिट कार्ड होल्डर्स की मौत की स्थित में इसे बढ़ाया जाताा है।
2 - पर्सनल एयर एक्सीडेंटल इंश्योरेंस (मृत्यु)
अगर हवाई यात्रा के दौरान डेबिट कार्ड होल्डर्स की मौत हो जाती है। ऐसी स्थिति में यदि कार्ड होल्डर्स ने अपने डेबिट कार्ड से टिकट खरीदा है तो उसे पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस मुहैया कराया जाता है।
परचेज प्रोटेक्शन कवर
यह पॉलिसी सामान खरीदने के 90 दिन के भीतर जल्द खराब होने वाले सामान, ज्वैलरी, मकान में चोरी/सेंधमारी, वाहन से चोरी सहित हानि को कवर करता है। लेकिन शर्त यह है कि सामान पात्र SBI डेबिट कार्ड के जरिए प्वॉइंट ऑफ सेल/मर्चेन्ट प्रतिष्ठान से खरीदा गया हो। वेतन पैकेज अकाउंट होल्डर्स को जारी होने वाले SBI डेबिट कार्ड (सभी मास्टर कार्ड/मैस्ट्रो/वीजा प्रकार) पर 2 लाख रुपये तक का परचेज प्रोटेक्शन कवर मिलता है।
4 - एड ऑन कवर्स (Add-on covers)
हवाई यात्रा के दौरान बैगेज खोने पर चेक्ड इन बैगेज लॉस कवर मिलता है। यह विमानन कंपनी की ओर से उपलब्ध कवर के अतिरिक्त होगा। लेकिन शर्त यह है कि हवाई टिकट SBI डेबिट कार्ड से खरीदा गया हो। इसमें 25,000 रुपये तक कवर अमाउंट मिलता है। इसमें आपका डेबिट कार्ड
गोल्ड (मास्टरकार्ड/VISA)
युवा (VISA)
प्लेटिनम (मास्टरकार्ड/VISA)
प्राइड (मास्टरकार्ड/VISA)
प्रीमियम (मास्टरकार्ड/VISA)
सिग्नेचर (VISA) होना चाहिए।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
