स्वास्थ्य बीमा कंपनी स्टार हेल्थ एंड एलाइड (Star Health and Allied) ने अपने ग्राहकों को परेशानी मुक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए व्हाट्सएप (WhatsApp) सेवाएं शुरू की हैं। बीमाकर्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा "सोशल मीडिया एप्लिकेशन के जरिये स्टार हेल्थ के ग्राहक व्हाट्सएप से केवल कुछ क्लिक के साथ पॉलिसी की खरीद से लेकर दावों तक एंड-टू-एंड सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
