Get App

Tata AIA Life अपने पॉलिसीधारकों को देगी 861 करोड़ रुपये का बोनस, जानिए क्या आपको मिलेगा लाभ?

Tata AIA ने लगातार 5वें साल अपने पॉलिसीधारकों को बोनस देने का ऐलान किया है, जो पिछले साल के मुकाबले इस साल 20 फीसदी अधिक है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2022 पर 5:13 PM
Tata AIA Life अपने पॉलिसीधारकों को देगी 861 करोड़ रुपये का बोनस, जानिए क्या आपको मिलेगा लाभ?
TATA AIA ने वित्त वर्ष 2021 के मुकाबले इस साल 20% अधिक बोनस देने का ऐलान किया है

प्राइवेट बीमा कंपनी टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (Tata AIA Life Insurance Co Ltd) ने मंगलवार 9 अगस्त को अपने पॉलिसीधारकों को बोनस (Bonus for Policyholders) देने का ऐलान किया। कंपनी ने बताया कि वह अपने पॉलिसीधारकों को वित्त वर्ष 2022 के लिए 861 करोड़ रुपये बोनस देगी। यह लगातार 5वां साल है जब Tata AIA ने अपने पॉलिसीधारकों को बोनस देना का ऐलान किया है। साथ ही कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 के मुकाबले इस साल 20 फीसदी अधिक बोनस देने का ऐलान किया है।

Tata AIA Life ने बताया कि यह बोनस उन सभी पॉलिसीधारकों को मिलेगा, जिन्होंने 31 मार्च 2022 से पहले कंपनी का पॉलिसी लिया है या लगातार चलाया है। टाटा एआईए लाइफ देश की सबसे तेजी से बढ़ती हुई प्राइवेट बीमा कंपनियों में से एक है।

कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर समित उपाध्याय ने बताया, "Tata AIA में हम जो भी करते हैं, उसका मुख्य लक्ष्य हमारे ग्राहकों की लंबी अवधि में वित्तीय लाभ पहुंचना है और हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि वे आर्थिक रूप से सुरक्षित रहें। हमारे लॉन्ग-टर्म फंड मैनेजमेंट का विचार और सोससमझकर किए गए निवेश और रिस्क मैनेजमेंट पॉलिसीज ने हमें अपने ग्राहकों को एक मजबूत बोनस घोषित करने में सक्षम बनाया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें