टर्म प्लान से मिलेगी आर्थिक आजादी, जानें कैसे होगा लक्ष्य पूरा

फाइनेंशियल प्लानिंग जब भी करें, पहले शुरूआत इश्योरेंस से करें।

अपडेटेड Jun 20, 2019 पर 1:21 PM

फाइनेंशियल प्लानिंग जब भी करें, पहले शुरूआत इश्योरेंस से करें लेकिन सवाल ये है के किस तरह का इंश्योरेंस- ट्रेडिश्लन पॉलिसी तो आप में सें कईयों के पास होगी, लेकिन क्या आपके पास है प्योर टर्म प्लान? इसके बाद आता है हेल्थ इंश्योरेंस और फिर शुरू होती है आपके निवेश की प्लानिंग। इसी कड़ी को सुलझाने और इंश्योरेंस से जुड़े तमाम सवालों के जवाब देने के लिए मौजूद है एटिका वेल्थ मैनेजमेंट के डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल प्लानर निखिल कोठारी।

सवालः मेरी उम्र 32 साल है और मेरी मासिक आय 35000 रुपये है।  35 साल के लिए 1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस लेना है। इंश्योरेंस प्लान लेने पर सलाह दें।

निखिल कोठारीः आपकी आय पर 84 लाख रुपये तक का ही टर्म प्लान मिलेगा। आय के मुताबिक ही कंपनियां कवर देती हैं। टर्म प्लान का कवर आय का 15-20 फीसदी गुना ज्यादा होता है। फिलहाल 84 लाख का टर्म कवर खरीद लें। निवेश और इंश्योरेंस को मिलाएं नहीं। उम्र, जिम्मेदारियां बढ़ने पर कवर की समीक्षा करें। सालाना प्रीमियम 10,000- 17,000 रुपये होगा। ऑनलाइन टर्म प्लान ही खरीदें।

टर्म प्लान खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान देना बेहद जरुरी है यानि कंपनी कितनी पुरानी है, क्लेम सेटेलमेंट रेश्यो क्या है, प्रीमियम की राशि कितनी है और प्लान के फीचर्स क्या है जैसे बातों का ख्याल रखें।
 
राइडर्स के लिए Critical Illness Insurance और Accidental Death Benefit विक्लप है। टर्म प्लान के लिए ICICI Prudential, HDFC Life, TATA AIG और Aegon Life जैसे कंपनियों के विकल्प मौजूद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।