इन ULIP मिडकैप फंडों ने 10 साल में दिया 20% सालाना रिटर्न, क्या आपने भी कर रखा है निवेश

हम कुछ ऐसे यूलिप मिडकैप फंडों की सूची दे रहे हैं जिन्होंने पिछले 10 साल में सालाना आधार पर 20 फीसदी रिटर्न दिया है

अपडेटेड Aug 09, 2022 पर 4:28 PM
Story continues below Advertisement
वर्तमान में बाजार में 20 यूलिप मिडकैप फंड हैं जिनके पास 45000 करोड़ रुपये का AUM है

आम तौर पर यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIPs) की आलोचना उनके हाई चार्ज और निम्न पारदर्शिता को लेकर की जाती है। लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों की तरफ ये प्लान लॉन्ग टर्म निवेशकों को ऑफर किए जाते हैं। म्यूचुअल फंड स्कीमों की तरह की इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा पेश यूलिप मिडकैप फंड भी लंबे अवधि के निवेश पर अच्छा रिटर्न देते नजर आए हैं। वर्तमान में बाजार में 20 यूलिप मिडकैप फंड हैं जिनके पास 45000 करोड़ रुपये का AUM है। यहां हम कुछ ऐसे यूलिप मिडकैप फंडों की सूची दे रहे हैं जिन्होंने पिछले 10 साल में सालाना आधार पर 20 फीसदी रिटर्न दिया है। इन आंकड़ों का संकलन Morningstar India ने किया है। आइए डालते हैं इन पर एक नजर।

यूलिप फंड का नाम- Tata AIA Life- Whole Life Mid-Cap Equity Fund: इस फंड ने पिछले 10 साल में सालाना 20 फीसदी का रिटर्न दिया है। फंड के मैनेजर राजीव तेवारी हैं। इस फंड के टॉप स्टॉक्स में Cholamandalam Investment and Finance, Federal Bank, AIA Engineering, AU Small Finance Bank, Ashok Leyland शामिल हैं।

यूलिप फंड का नाम- Aditya Birla Sun Life - Individual Multiplier Fund: इस फंड ने पिछले 10 साल में सालाना 17.3 फीसदी का रिटर्न दिया है। फंड के मैनेजर भौमिक भाटिया (Bhaumik Bhatia) हैं। इस फंड के टॉप स्टॉक्स में Tata Power, Ashok Leyland, Federal Bank, Bharat Electronics, MTAR Tech शामिल हैं।


यूलिप फंड का नाम- Reliance Life Midcap Fund 2 : इस फंड ने पिछले 10 साल में सालाना 17 फीसदी का रिटर्न दिया है। फंड के मैनेजर विश्वरूप महापात्रा (Biswarup Mohapatra)हैं। इस फंड के टॉप स्टॉक्स में Tata Power, Bharat Electronics, Voltas, Ashok Leyland, Trent शामिल हैं।

यूलिप फंड का नाम- Reliance Life Midcap Fund 1 : इस फंड ने पिछले 10 साल में सालाना 16.6 फीसदी का रिटर्न दिया है। फंड के मैनेजर दीपक गुप्ता (Deepak Gupta)हैं। इस फंड के टॉप स्टॉक्स में Tata Power, Bharat Electronics, Voltas, Trent, Ashok Leyland शामिल हैं।

यूलिप फंड का नाम- Max Life High Growth Fund : इस फंड ने पिछले 10 साल में सालाना 16.3 फीसदी का रिटर्न दिया है। फंड के मैनेजर सौरभ कटारिया, नरेश कुमार और रोहित टंडन है। इस फंड के टॉप स्टॉक्स में Bharat Electronics, Ashok Leyland, SRF, Fortis Healthcare, Laurus Lab शामिल हैं।

यूलिप फंड का नाम- Bajaj Allianz Life - Accelerator Mid Cap Fund II : इस फंड ने पिछले 10 साल में सालाना 16 फीसदी का रिटर्न दिया है। फंड के मैनेजर संपत रेड्डी और रेशमा बंदा हैं। इस फंड के टॉप स्टॉक्स में Bharat Forge, HDFC Ltd, Voltas, Ramco Cement, BASF India शामिल हैं।

Hybrid Mutual Funds: इन स्कीमों ने 15 साल में सिप के निवेश को किया तिगुना

यूलिप फंड का नाम- HDFC Life - Opportunities Wealth Builder Fund : इस फंड ने पिछले 10 साल में सालाना 15.6 फीसदी का रिटर्न दिया है। फंड के मैनेजर निशित ढ़ोलकिया (Nishit Dholakia)हैं। इस फंड के टॉप स्टॉक्स में AU Small Finance Bank, Page Industries, Mphasis, Tata Power, Voltas शामिल हैं।

यूलिप फंड का नाम- HDFC Life - Bajaj Allianz Life - Accelerator Mid Cap Fund: इस फंड ने पिछले 10 साल में सालाना 15.4 फीसदी का रिटर्न दिया है। फंड के मैनेजर संपत रेड्डी और रेशमा बंदा हैं। इस फंड के टॉप स्टॉक में ABB India, Indian Hotels Co, Varun Beverages, Shriram Transport Finance, Persistent Systems शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।