Get App

इन ULIP मिडकैप फंडों ने 10 साल में दिया 20% सालाना रिटर्न, क्या आपने भी कर रखा है निवेश

हम कुछ ऐसे यूलिप मिडकैप फंडों की सूची दे रहे हैं जिन्होंने पिछले 10 साल में सालाना आधार पर 20 फीसदी रिटर्न दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2022 पर 4:28 PM
इन ULIP मिडकैप फंडों ने 10 साल में दिया 20% सालाना रिटर्न, क्या आपने भी कर रखा है निवेश
वर्तमान में बाजार में 20 यूलिप मिडकैप फंड हैं जिनके पास 45000 करोड़ रुपये का AUM है

आम तौर पर यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIPs) की आलोचना उनके हाई चार्ज और निम्न पारदर्शिता को लेकर की जाती है। लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों की तरफ ये प्लान लॉन्ग टर्म निवेशकों को ऑफर किए जाते हैं। म्यूचुअल फंड स्कीमों की तरह की इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा पेश यूलिप मिडकैप फंड भी लंबे अवधि के निवेश पर अच्छा रिटर्न देते नजर आए हैं। वर्तमान में बाजार में 20 यूलिप मिडकैप फंड हैं जिनके पास 45000 करोड़ रुपये का AUM है। यहां हम कुछ ऐसे यूलिप मिडकैप फंडों की सूची दे रहे हैं जिन्होंने पिछले 10 साल में सालाना आधार पर 20 फीसदी रिटर्न दिया है। इन आंकड़ों का संकलन Morningstar India ने किया है। आइए डालते हैं इन पर एक नजर।

यूलिप फंड का नाम- Tata AIA Life- Whole Life Mid-Cap Equity Fund: इस फंड ने पिछले 10 साल में सालाना 20 फीसदी का रिटर्न दिया है। फंड के मैनेजर राजीव तेवारी हैं। इस फंड के टॉप स्टॉक्स में Cholamandalam Investment and Finance, Federal Bank, AIA Engineering, AU Small Finance Bank, Ashok Leyland शामिल हैं।

यूलिप फंड का नाम- Aditya Birla Sun Life - Individual Multiplier Fund: इस फंड ने पिछले 10 साल में सालाना 17.3 फीसदी का रिटर्न दिया है। फंड के मैनेजर भौमिक भाटिया (Bhaumik Bhatia) हैं। इस फंड के टॉप स्टॉक्स में Tata Power, Ashok Leyland, Federal Bank, Bharat Electronics, MTAR Tech शामिल हैं।

यूलिप फंड का नाम- Reliance Life Midcap Fund 2 : इस फंड ने पिछले 10 साल में सालाना 17 फीसदी का रिटर्न दिया है। फंड के मैनेजर विश्वरूप महापात्रा (Biswarup Mohapatra)हैं। इस फंड के टॉप स्टॉक्स में Tata Power, Bharat Electronics, Voltas, Ashok Leyland, Trent शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें