आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential Life Insurance) ने फिस्कल ईयर 2020-21 के लिए पॉलिसीहोल्डर्स (policyholders) को 867 करोड़ रुपये का बोनस देने का ऐलान किया है।

यह कंपनी द्वारा जाने वाला बोनस अब तक का सबसे ज्यादा है और यह पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी अधिक है।

इन पॉलिसी होल्डर्स को मिलेगा लाभ

31 मार्च, 2021 तक सभी हिस्सा लेने वाली पॉलिसियों का इसका लाभ दिया जाएगा। यानी ये सभी पॉलिसी पात्र होंगी। इससे 9.8 लाख हिस्सेदार (participating) पॉलिसीहोल्डर्स को लाभ मिलेगा।

जानिए क्या है बोनस

किसी भी कंपनी द्वारा दिया जाने वाला बोनस पॉलिसी होल्डर्स की तरफ से लगाए गए फंड से पैदा हुआ मुनाफे का हिस्सा है। जिसको पॉलिसी होल्डर्स को गारंटीशुदा मेच्योरिटी बेनिफिट के रूप में दिया जाता है। जिससे उसके फंड में इजाफा होता है। यह लगातार 15वां साल है जब कंपनी ने बोनस का ऐलान किया है। जो ग्राहकों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और उसके लॉन्ग टर्म निवेश रणनीति का हिस्सा है।

कंपनी की इस निवेश नीति की वजह से स्थापना से अब तक कंपनी की तरफ से कोई डिफाल्ट देखने को नहीं मिला है। 31 मार्च 2201 तक कंपनी का 96.8 फीसदी शुद्ध इनकम पोर्टफोलियो या AAA बॉन्डों में निवेश किया गया है ।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।