इंश्योरेंस और निवेश की समझें बारीकियां, हेल्थ इंश्योरेंस लेने से पहले जानें सारे पेंच

फाइनेंशियल प्लानिंग सभी के लिए बहुत जरूरी होती है। जब भी फाइनेंशियल प्लानिंग की शुरु करना हो तो उसकी शुरुआत इंश्योरेंस से होती है।

अपडेटेड Aug 07, 2019 पर 1:20 PM

फाइनेंशियल प्लानिंग सभी के लिए बहुत जरूरी होती है। जब भी फाइनेंशियल प्लानिंग की शुरु करना हो तो उसकी शुरुआत इंश्योरेंस से होती है। इंश्योरेंस करने से पहले आपकी की जरूरतों और आपके लिए कितना इंश्योरेंस सही होगा यह जान लेना जरूरी होता है। इस खास शो में सीएनबीसी-आवाज़ में फाइनेंशियल प्लानर अर्णव पंड्या द्वारा आपको आपके उम्र और योजना के अनुसार इंश्योरेंस से जुड़ी बारीकियों के बारे में बताया जा रहा है।

सवालः मेरी उम्र 38 साल है। मैं स्कूल में टीचर हूं। मेरी सालाना आय 60,000 रुपये है। मुझे 1 Cr का टर्म प्लान लेना है। मुझे टर्म प्लान खरीदना है। इसलिए मैं LIC E-Term या ICICI iProtect Smart लेना चाहिए। क्या 3 साल बाद कंपनी क्लेम रिजेक्ट कर देगी? मेरी किडनी में स्टोन रहा है जो कि 2012 में बिना सर्जरी खत्म हो गया था क्या नये नए टर्म प्लान में इसकी जानकारी देनी चाहिए।

अर्णव पंड्या की सलाहः ICICI iProtect का क्लेम रेश्यो ज्यादा है। ये बिना किसी कारण कंपनी क्लेम रिजेक्ट नहीं करती। लेकिन टर्म प्लान लेने से पहले बीमारी की जानकारी जरूर दें। आय के मुताबिक 1 Cr का टर्म प्लान मिल जाएगा। किसी भी कंपनी से टर्म प्लान ले सकते हैं।

सवालः SBI Life ULIP प्लान कैसा है? ULIP प्लान लेना जरूरी है?
क्या ULIP प्लान लेना फायदेमंद होगा।

अर्णव पंड्या की सलाहः SBI Life में 9 ULIP प्लान है। हालांकि हम ULIP प्लान लेने की सलाह नहीं देते क्योंकि इसमें प्लान की कॉस्ट ज्यादा रहती है। जरूरत के मुताबिक टर्म प्लान ले सकते हैं और उससे बची राशि को MF में निवेश कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।