मनी बैक पॉलिसी क्या होती हैं

मनी बैक पॉलिसी क्या होती हैं
मनी बैक पॉलिसी ऐसे लाइफ इंश्योरेंस प्लान होते हैं जो पॉलिसीधारक शख्स एक निश्चित अंतराल पर सम एश्योर्ड रकम का कुछ हिस्सा एक मुश्त रकम के तौर पर लौटा देते हैं। बजाय एक साथ -एक बार में एक मुश्त सम एश्योर्ड देने के मनीबैंक प्लान में उसका एक तय फीसदी बीच-बीच में वापस किया जाता है। ये ऐसे एंडोमेंट प्लान होते हैं जिनमें लिक्विडिटी का फायदा जुड़ा होता है। मनी बैक पॉलिसी के पे-आउट्स को सर्वावाइवल बेनिफिट कहा जाता है। ये पे-आउट्स पॉलिसी की अवधि के दौरान और मैच्योरिटी पर दिए जाते हैं।
कैसे होता है सर्वाइवल बेनिफिट का कैलकुलेशन
सर्वाइवल बेनिफिट सम एश्योर्ड के फीसदी के तौर पर कैलकुलेट किया जाता है। सर्वाइवल बेनिफिट प्लान की अवधि के बीच-बीच में दिया जाता है। हरेक मनीबैंक प्लान का पे-आउट्स स्ट्रक्चर अलग होता है। सम एश्योर्ड भी हरेक प्लान का अलग-अलग होता है।
क्या होता है जब मनीबैक प्लान की अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है.
मनीबैक प्लान की अवधि के दौरान अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो सम एश्योर्ड की पूरी राशि नॉमिनी को दी जाती है भले ही उसे कितने भी मनीबैक बेनिफिट दिए जा चुके हैं। मनीबैक प्लान में पॉलिसीधारक को बोनस भी दिए जाते हैं।
मनीबैक प्लान के फायदे
अब आप सोच सकते हैं कि आखिर मनीबैक प्लान के फायदे क्या हैं। मनीबैक पॉलिसीज सर्वाइवल बेनिफिट देती है। डेथ बैनेफिट देती हैं। मैच्योरिटी बेनिफिट देती हैं। सम एश्योर्ड के साथ में बोनस भी देती है। हालांकि बोनस इस बात पर निर्भर करता है इंश्योरेंस कंपनी का परफॉर्मेंस कैसा रहा है। कोई भी मनीबैक पॉलिसी लेते वक्त इन तमाम फैक्टर को देखना चाहिए।
कैसे करें चुनाव
निवेश के दूसरे कई तरीकों की तरह बाजार में कई तरह की मनी-बैक पॉलिसी पॉलिसी मौजूद हैं। इसलिए जब इनका चुनाव करें तो सबसे पहले अपने फाइनेंशियल लक्ष्यों पर ध्यान दें और उनके मुताबिक पॉलिसी चुनें। साथ ही बाकी मनीबैक पॉलिसी के साथ तुलना करके भी देखें।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।