Health Insurance Premiums: आपका हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम 10 से 15% महंगा हो सकता है। दरअसल इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने कुछ नियामकीय संसोधन किए हैं, जिसका इंश्योरेंस कंपनियां पालन करने में जुटी हैं। इसका असर आपकी पॉलिसी के प्रीमियम पर भी पड़ सकता है। IRDAI की नई गाइडलाइन में कई संसोधन है। इसमें सबसे अहम संसोधन यह है कि वेटिंग पीरियड को घटाकर अब अधिकतम 3 साल करने को कहा गया है, जो अभी तक 4 साल है। माना जा रहा है कि अधिकतर बीमा कंपनियां इस नियम का पॉलन करने के लिए अपनी पॉलिसी के प्रीमयम को बढ़ाने पर विचार कर सकती हैं।