योर मनीः कितना जरुरी हैं इंश्योरेंस

इंश्योरेंस से जुड़े तमाम सवालों का जबाव देने के लिए हमारे साथ मौजूद हैं 5nance.com के इंश्योरेंस हेड मंजू ढाके।

अपडेटेड Jul 18, 2018 पर 1:13 PM

योर मनी का फोकस हैं इंश्योरेंस पर। इंश्योरेंस में केवल निवेश नहीं बल्कि सम अश्योर्ड देखना जरुरी है यानि आपके पास पर्याप्त कितनी कवरेज है। क्या हर चीज के लिए आपके पास पर्याप्त इंश्योरेंस है और कितना निवेश और इंश्योरेंस में कैसे संतुलन बनाया जा सकता है। ऐसे तमाम सवालों का जबाव देने के लिए हमारे साथ मौजूद हैं 5nance.com के इंश्योरेंस हेड मंजू ढाके।

सवालः पत्नी और बच्चे के लिए 30 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस लेना है। क्रिटिकल इलनेस खरीदना है। टर्म इंश्योरेंस पर एचडीएफसी क्लिक टू प्रोटेक्ट पर सलाह दें। टर्म इंश्योरेंस पर सलाह चाहिए?

मंजू ढाकेः आय का 20 गुना कवर होना चाहिए। क्रिटिकल इलनेस के साथ टर्म प्लान खरीदें। एचडीएफसी क्लिक टू प्रोटेक्ट 3D प्लस और क्रिटिकल इलनेस राइडर का फायदा मिलेगा।

सवालः  50 लाख का टर्म इंश्योरेंस लेना है। अवीवा का टर्म इंश्योरेंस है, जिसका प्रीमियम 22000 रुपये प्रति सालाना है,क्या टर्म इंश्योरेंस जारी रखें?

मंजू ढाकेः मेडिकल हिस्ट्री रहने पर प्लान जारी रखें। दूसरी पॉलिसी का प्रीमियम मौजूदा पॉलिसी से ज्यादा है। मेडिकल हिस्ट्री ना होने पर आपको सारी प्रक्रिया दोबारा करनी होगी। एचडीएफसी लाइफ क्लिक 2 प्रोटेक्ट 3D प्लस में प्रीमियम 25,977 रुपये और मैक्स लाइफ ऑनलाइन टर्म प्योर प्रोटेक्शन में प्रीमियम 21,535 रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।