कई रिपोर्टस के मुताबिक भारत में मेडिकल इंफ्लेशन 10 से 12 फीसदी की दर से सालाना बढ़ रहा है। खासतौर से गंभीर बीमारियों की बात करें तो, आपको पॉकेट में ये सबसे ज्यादा होल करती हैं। बढ़ती और बदलती टेक्नोलॉजी और ट्रीटमेंट्स की वजह से बिना इंश्योरेंस पॉलिसी के इस खर्चे से निपटना, आम इंसान की बस की बात नही है। इसलिए हम हमेशा कहते हैं पहले अपने रिस्क कवर पर ध्यान दिजिए। योर मनी का फोकस है इंश्योरेंस पर जिसमें हमारा साथ देने के लिए मौजूद है फाइनेंशियल प्लानर मंजू धाके।
