International Driving licence: आप भी क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों पर विदेश जा रहे हैं और विदेशी सड़कों पर स्वयं गाड़ी चलाना चाहते हैं? तो आप इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। जिसका सीधा सा मतलब है कि उसे बनवाकर दुनिया के किसी भी कोने में कार, बाइक से लेकर कोई भी पर्सनल यूज के लिए गाड़ी चला सकते हैं। इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनावाना आसान है और इसका खर्च भी कम है। आप 800 रुपये में इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं।
इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस न केवल रेग्युलर विदेश यात्रा करने वालों के काम आता है, बल्कि जो कभी-कभार क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों में विदेश जाते हैं, उन्हें भी इसका फायदा मिलता वह स्वंय कार चलाने का मजा ले सकते हैं। करीब 150 देशों में भारत का बनाया इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस मान्य है।
इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस को आप जैसे सामान्य लाइसेंस बनवाते हैं, उसी तरह बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको लोकल आरटीओ ऑफिस में जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
चाहिए होंगे ये डॉक्युमेंट
इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए इन डॉक्युमेंट की जरूरत होती है। इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय आपको इन डॉक्युमेंट्स के ऑरिजनल भी अपने साथ रखने होंगे। फॉर्म 4A ( इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस का एप्लिकेशन फॉर्म), ये ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर मिल जाएगा। इसके अलावा वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस की अटेस्टेड कॉपी, एड्रेस प्रूफ की अटेस्टेड कॉपी, वैलिड पासपोर्ट की अटेस्टेड कॉपी, वैलिड वीजा की अटेस्टेड कॉपी, एयर टिकट की कॉपी, पांच पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, मेडिकल फॉर्म 1-A आदि। ये ऑफिस और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर मिल जाएंगे। इसके अलावा आइडेंटिटी प्रूफ और उम्र का प्रूफ की अटेस्टेड कॉपी चाहिए होगी।
इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 800 रुपए फीस देनी होगी। ये आपको अपने एरिया के लोकल ट्रांसपोर्ट ऑफिस को कैश में जमा करानी होगी। इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस एक साल के लिए जारी होता है। आपको एक साल के टाइम पीरियड में इसका इस्तेमाल करना होगा। इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यु नहीं होता। वैलिडिटी खत्म होने के बाद आपको फिर से इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एप्लाई करना होगा। इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस सात वर्किंग दिन से अधिकतम 30 दिन में जारी हो जाता है।