Get App

हर साल ₹1 लाख निवेश करें तो 15 साल बाद कितना पैसा मिलेगा? समझिए FD, NPS और म्यूचुअल फंड का पूरा कैलकुलेशन

हर साल ₹1 लाख निवेश करने पर 15 साल में कुल ₹15 लाख जमा होंगे। लेकिन FD, NPS और म्यूचुअल फंड में रिटर्न अलग होने से अंतिम रकम भी बदल जाएगी। जानिए 7.1%, 10% और 12% रिटर्न के हिसाब से कितना कॉर्पस बन सकता है।

Suneel Kumarअपडेटेड Sep 09, 2026 पर 3:42 PM
हर साल ₹1 लाख निवेश करें तो 15 साल बाद कितना पैसा मिलेगा? समझिए FD, NPS और म्यूचुअल फंड का पूरा कैलकुलेशन
FD में रिटर्न अपेक्षाकृत तय होता है। इसलिए जोखिम कम रखना चाहते हैं तो यह विकल्प काम आ सकता है।

हर साल ₹1 लाख निवेश करने की आदत लंबे समय में बड़ा फंड तैयार कर सकती है। लेकिन अंतिम रकम इस बात पर निर्भर करती है कि पैसा कहां लगाया गया है और वहां कितना रिटर्न मिलता है।

इसे समझने के लिए मान लेते हैं कि आप हर साल ₹1 लाख निवेश करते हैं और यह निवेश 15 साल तक जारी रखते हैं। इस दौरान आपकी कुल जमा रकम ₹15 लाख होगी। अब देखते हैं कि यही पैसा FD, NPS और म्यूचुअल फंड में लगाने पर कितना बन सकता है।

FD में 15 साल बाद कितना पैसा?

FD के लिए 7.1% सालाना ब्याज मानते हैं। अगर हर साल ₹1 लाख इसी दर से निवेश किया जाए, तो 15 साल बाद रकम करीब ₹27.12 लाख हो सकती है। इसमें ₹15 लाख आपकी जमा रकम होगी। करीब ₹12.12 लाख ब्याज से जुड़ेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें