क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स (Crypto Platforms) नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रहे हैं। दरअसल, इनवेस्टर्स क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) में अपने निवेश पर टैक्स बचाने के रास्ते तलाश रहे हैं। इस वजह से क्रिप्टो एक्सचेंज नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रहे हैं। अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट इकोनॉमिक टाइम्स ने यह खबर दी है। इनवेस्टर्स नए टैक्स के दायरे में आए बगैर क्रिप्टो में अपने डिपॉजिट पर इंट्रेस्ट कमाना चाहते हैं या क्रिप्टोकरेंसीज पर लोन लेना चाहते हैं।
