Gold Price Update : सोना 8 महीने की ऊंचाई से फिसला, जानिए क्या है वजह

Gold का स्पॉट प्राइस (Spot Gold) 0.2 फीसदी गिरकर 1,893.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले यह 1,908.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था, जो पिछले साल 3 जून के बाद इसका सबसे ऊंचा भाव था

अपडेटेड Feb 21, 2022 पर 9:43 AM
Story continues below Advertisement
सोने को सुरक्षित निवेश का सबसे बड़ा जरिया माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव पैदा होने पर इसकी डिमांड बढ़ जाती है।

शुरुआती कारोबार में सोमवार को Gold का भाव 8 महीने के उच्चतम स्तर से फिसल गया। इसकी वजह यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन क्राइसिस पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करने को तैयार हो गए हैं। इससे गोल्ड की मांग में नरमी आई। सोने को सुरक्षित निवेश का सबसे बड़ा जरिया माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव पैदा होने पर इसकी डिमांड बढ़ जाती है।

स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) 0.2 फीसदी गिरकर 1,893.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले यह 1,908.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था, जो पिछले साल 3 जून के बाद इसका सबसे ऊंचा भाव था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (US Gold Futures) 1,898.60 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।

यह भी पढ़ें : ग्लोबल मार्केट पर रूस-यूक्रेन संकट का साया, एशिया की कमजोर शुरुआत, SGX NIFTY में गिरावट


 

रूस और यूक्रेन में टेंशन (Russia-Ukraine Conflict) चरम पर होने के बीच बाइडेन इस मसले पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने को राजी हो गए हैं। इससे पहले दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक अगले हफ्ते होगी। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है। उसने कहा है कि इस मुलाकात के लिए शर्त यह है कि यूक्रेन पर रूस का हमला नहीं होना चाहिए।

उधर, रूस बेलारूस में सैन्य अभ्यास की अवधि बढ़ाएगा। यह सैन्य अभ्यास रविवार को खत्म होने वाला था। बेलारूस के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। उसने यह भी बताया है कि टेंशन बढ़ा है, क्योंकि सैटेलाइट से मिली तस्वीरों से पता चलता है कि रूस ने यूक्रेन के नजदीक सेना और हथियारों की नई तैनाती की है।

अगर बाइडेन और पुतिन के बीच बातचीत बेनतीजा रहती है या उससे पहले रूस यूक्रेन पर हमला कर देता है तो फिर से सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिलेगा। इससे इसका भाव फिर से 1900 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।