Atal Pension Yojana: हर महीने जमा करें सिर्फ 210 रुपये, सालाना मिलेगी 60,000 रुपये सैलरी

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में आपको कम-से-कम 20 साल तक पैसे जमा करने होंगे। फिर 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद 5,000 रुपये महीना पेंशन मिलेगी

अपडेटेड Aug 04, 2022 पर 5:54 PM
Story continues below Advertisement
केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना पर बेहतर ब्याज भी मिलता है। यह गारंटीड पेंशन योजना है।

Atal Pension Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद हिट योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana – APY) है। अगर आप किसी बेहतर स्कीम की तलाश में हैं तो अटल पेंशन योजना सबसे शानदार विकल्प साबित हो सकता है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको 60 की उम्र के बाद हर महीने 5,000 रुपये पेंशन मिलेगी। देश में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की इस योजना में निवेश कर रहे हैं। भारत सरकार की इस योजना में देश का कोई भी नागरिक अप्लाई कर सकता है।

अटल पेंशन योजना में 18 साल से 40 साल की उम्र का कोई भी भरतीय नागरिक हिस्सा ले सकता है। इस योजना में कम से कम 20 साल मंथली पैसे जमा करना जरूरी है। हर महीने कितना योगदान करना है, यह आपकी उम्र पर निर्भर करता है।

अटल पेंशन योजना के फायदे


इस योजना से मिनिमम 18 साल का कोई भी भारतीय नागरिक जुड़ सकता है। 18 साल की उम्र में अधिकतम पेंशन लिमिट 5000 महीना के लिए उसे 210 रुपये हर महीने योगदान करना होता है। 25 साल की उम्र में जुड़ने पर हर महीने 376 रुपये, वहीं 30 साल वाले के लिए यह योगदान 577 रुपये, 35 साल वाले के लिए 902 रुपये और 39 साल वालों के लिए 1318 रुपये जम करना होता है। अगर हस्बैंड और वाइफ दोनों अकाउंट खुलवाले हैं तो उन्हें यह योगदान अलग अलग करना होगा।

NPS Rule Change: आपके लिए बुरी खबर, NPS टीयर-II अकाउंट में अब क्रेडिट कार्ड से पैसे नहीं जमा कर पाएंगे

इनकम टैक्स में छूट

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें निवेश करने के बाद आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत छूट भी मिलती है। इसमें कम से कम 1,000 रुपये और अधिकतम 5,000 मासिक पेंशन मिल सकती है। सब्सक्राइबर की मौत होने पर नॉमिनी को पेंशन राशि दी जाती है। इस योजना के तहत कम से कम 20 साल तक निवेश करना होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।