Atal Pension Yojana: बुढ़ापे के खर्चे की चिंता से बेफिक्र होने के लिए रिटायरमेंट प्लान जरूरी है। हालांकि, अपनी जमा पूंजी को किसी भी फंड में लगाएं। सुरक्षित निवेश की तरफ कदम बढ़ाएं। सरकार की अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana- APY) ऐसा ही एक बढ़िया ऑप्शन है। पेंशन रेगुलेटर PFRDA अटल पेंशन योजना (APY) को ऑपरेट करती है। इस योजना की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। हालांकि, उस समय ये योजना असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए शुरू की गई थी। लेकिन अब 18 से 40 साल के कोई देश के नागरिक इस योजना के हिस्सा बन सकते हैं।
आप हर महीने एक छोटी-सी राशि जमाकर बुढ़ापे में 1000 रुपये से 5000 रुपये तक मासिक पेंशन का लाभ ले सकते हैं। केंद्र सरकार की सोशल सिक्योरिटी स्कीम अटल पेंशन योजना (APY) कम समय में ही बहुत लोकप्रिय हो गई है। इस योजना में कम से कम 20 साल मंथली पैसे जमा करना जरूरी है। हर महीने कितना योगदान करना है। यह आपकी उम्र पर निर्भर करता है।
18 साल की उम्र में अधिकतम पेंशन लिमिट 5000 महीना के लिए उसे 210 रुपये हर महीने योगदान करना होता है। 25 साल की उम्र में जुड़ने पर हर महीने 376 रुपये, वहीं 30 साल वाले के लिए यह योगदान 577 रुपये, 35 साल वाले के लिए 902 रुपये और 39 साल वालों के लिए 1318 रुपये जम करना होता है। अगर हस्बैंड और वाइफ दोनों अकाउंट खुलवाले हैं तो उन्हें यह योगदान अलग अलग करना होगा। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको 60 की उम्र के बाद हर महीने 5,000 रुपये पेंशन मिलेगी। देश में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की इस योजना में निवेश कर रहे हैं।
पेमेंट के लिए 3 ऑप्शन हैं। आप Monthly, Quarterly or Half Yearly रकम जमा कर सकते हैं। अटल पेंशन योजना में निवेश करने वाले लोगों को 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बेनिफिट (Tax Benefit) मिलता है। एक सदस्य के नाम से सिर्फ एक ही अकाउंट खुल सकता हैं। अगर 60 साल से पहले या बाद में सदस्य की मौत हो जाती है, तो पेंशन की राशि पत्नी को मिलेगी। अगर पति और पत्नी दोनों की मौत हो जाती है, तो सरकार नॉमिनी को पेंशन देगी।