Atal Pension Yojana: मोदी सरकार की पॉपुलर स्कीम अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana -APY) में एक बड़ा बदलाव हुआ है। सरकार ने फैसला किया है कि 1 अक्टूबर से वो लोग इस योजना से नहीं जुड़ पाएंगे, जो टैक्सपेयर्स हैं। यह जानकारी सरकार की तरफ से जारी एक नोटिफिकेशन में दी गई है। ऐसे में टैक्सपेयर्स अगर इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो उनके लिए सिर्फ 10 दिन बचे हैं। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022 के अंत तक पेंशन योजना के 4.01 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे। इसमें 44 फीसदी महिलाएं हैं। आंकड़ों के मुताबिक करीब 45 फीसदी APY सब्सक्राइबर्स 18-25 साल के हैं।
