Post Office Scheme: अगर आप किसी ऐसी स्कीम में निवेश की तलाश में हैं। जहां जोखिम बिल्कुल न हो। किसी तरह के उतार-चढ़ाव का सामना न करना पड़ता हो तो आप पोस्ट ऑफिस की स्कीम की ओर रूख कर सकते हैं। ऐसे ही पोस्ट ऑफिस की रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के तहत कई स्कीमें लॉन्च की गई हैं। इनमें से एक है ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Yojana)। इस स्कीम के लिए आप रोजाना 50 रुपये की बचत करके 35 लाख रुपये तक राशि हासिल कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की स्कीम में किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं है। बिना किसी जोखिम के मामूली निवेश के साथ मोटा पैसा बना सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 19 साल से लेकर 55 साल के कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकते हैं।
जानिए क्या है ग्राम सुरक्षा योजना
ग्राम सुरक्षा योजना में निवेश करने वाले को पूरे 35 लाख का फायदा (benefit of Gram Suraksha Scheme ) हासिल कर सकते हैं। इस स्कीम की ये राशि बोनस के साथ निवेशक को 80 साल की उम्र में मिलती है। अगर निवेश करने वाले व्यक्ति की मृत्यु 80 साल की आयु से पहले हो जाती है तो उसके नॉमिनी को ये राशि मिल जाती है। इसमें 10,000 रुपये से लेकर के 10 लाख तक का निवेश किया जा सकता है। आप इसकी किश्त मासिक, तिमाही, छमाही या फिर सालाना आधार पर भर सकते हैं। इंडिया पोस्ट (India Post) की वेबसाइट के मुताबिक, रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी भारत की ग्रामीण जनता के लिए 1995 में लॉन्च की गई थी।
इस स्कीम में निवेश करने वालों को चार साल बाद लोन की सुविधा मिलती है। अगर किसी पॉलिसीधारक को इसे सरेंडर करना है, तो पॉलिसी के शुरू होने की तारीख के तीन साल बाद इसे सरेंडर कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश पर पांच साल के बाद बोनस भी मिलता है।
अगर कोई पात्र व्यक्ति इस स्कीम में हर महीने 1,500 रुपये जमा करते हैं। यानी रोजाना महज 50 रुपये खर्च करना है। स्कीम के मैच्योर होने पर 35 लाख रुपये तक का रिटर्न मिल सकता है।
एक निवेशक को 55 साल की अवधि में मैच्योरिटी पर 31,60,000 रुपये, 58 साल की मैच्योरिटी पर 33,40,000 रुपये और 60 साल में 34.60 लाख रुपये मिलेंगे। ग्राम सुरक्षा योजना के तहत 80 साल उम्र पूरी होने पर सौंप दी जाती है। वहीं अगर व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, तो ये पैसे नॉमिनी को दिए जाते हैं।