Bank FD vs Post Office Scheme: जानें कहां मिल रहा है आपको ज्यादा ब्याज का फायदा, देखें इंटरेस्ट और योजनाओं की पूरी डिटेल

बैंक एफडी सुरक्षित निवेश का सबसे बेहतर और पसंदीदा जरिया माना जाता रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि इस फिक्स्ड डिपॉजिट में किसी भी तरह का कोई जोखिम शामिल नहीं होता है। इस दौरान कई सारे बैंकों की तरफ से फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट को बढ़ दिया गया है। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं पर भी ग्राहकों को शानदार इंटरेस्ट रेट का फायदा मिल रहा है

अपडेटेड Apr 01, 2023 पर 4:54 PM
Story continues below Advertisement
Bank FD vs Post Office Scheme: जानें कहां मिल रहा है आपको ज्यादा ब्याज का फायदा,

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जब से रेपो रेट (Repo Rate) में इजाफा किया है तब से ही लगभग सारे सरकारी बैंक और प्राइवेट बैंक अपने ग्राहकों के लिए एफडी पर ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं। सभी बैंकों के अलावा पोस्ट ऑफिस की PPF, NSC, SSY और दूसरी योजनाओं में भी काफी अच्छा इंटरेस्ट मिल रहा है। ऐसे में हमारे लिए भी यह जानना बेहद जरूरी है कि हमें बैंक एफडी या फिर पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में कहां पर ज्यादा फायदा मिल रहा है।

बैंक एफडी

बैंक एफडी सुरक्षित निवेश का सबसे बेहतर और पसंदीदा जरिया माना जाता रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि इस फिक्स्ड डिपॉजिट में किसी भी तरह का कोई जोखिम शामिल नहीं होता है। इस दौरान कई सारे बैंकों की तरफ से फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट को बढ़ा दिया गया है। मौजूदा वक्त में एचडीएफसी बैंक आम जनता के लिए 7.1 प्रतिशत तक की ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक आयु) के लिए 7.6 प्रतिशत तक की दर प्रदान करता है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक आम जनता को 7.1 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 प्रतिशत तक की पेशकश करता है।

1 अप्रैल से बदल गए ये 7 नियम, आपकी जेब और बजट पर पड़ेगा सीधा असर


स्मॉल सेविंग स्कीम

ये योजनाएं पोस्ट ऑफिस की तरफ से संचालित की जा रही हैं। पोस्ट ऑफिस की इन योजनाओं में ग्राहकों को कापी शानदार इंटरेस्ट के साथ और भी कई तरह के फायदे मिलते हैं। पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम ग्राहकों को 1 साल की अवधि पर 6.8 फीसदी, 2 साल की टाइम डिपॉजिट 6.9 फीसदी, 3 साल की टाइम डिपॉजिट के लिए 7 फीसदी और 5 साल की टाइम डिपॉजिट के लिए 7.5 फीसदी का इंटरेस्ट ऑफर किया जा रहा है। वहीं पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर 7.7 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। वहीं किसान विकास पत्र योजना पर ब्याज दर 7.5 फीसदी है। सार्वजनिक भविष्य निधि योजना पर 7.1 प्रतिशत और सुकन्या समृद्धि खाता पर 8.0 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट ऑफर किया जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।