पिछले 24 घंटों के दौरान क्रिप्टो (crypto) का ग्लोबल मार्केट कैपिटलाइजेशन 5.53 फीसदी घटकर 2.3 लाख करोड़ डॉलर रह गया। पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो मार्केट का कुल वॉल्यूम 48.22 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 203.74 अरब डॉलर रहा।
DeFi का कुल वॉल्यूम वर्तमान में 27.96 अरब डॉलर रहा, जो पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो मार्केट के कुल वॉल्यूम का 13.72 फीसदी है। सभी स्टेबल कॉइन्स का वॉल्यूम फिलहाल 162.40 अरब डॉलर है, जो पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो मार्केट के कुल वॉल्यूम का 79.71 फीसदी है। Bitcoin का वर्तमान में बाजार के 40.36 फीसदी हिस्से पर कब्जा है, जिसमें दिन भर में 0.75 फीसदी की कमी आई है।
भारतीय बाजार में बिटकॉइन 5.7 फीसदी की गिरावट के साथ 40,77,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
4 दिसंबर को आई थी खासी गिरावट
4 दिसंबर की दोपहर को भारत में क्रिप्टोकरंसीज में खासी गिरावट दर्ज की गई। 4 दिसंबर को शाम 5.30 बजे बिटकॉइन 18.5 फीसदी की गिरावट के साथ 34,87,515 रुपये पर कारोबार कर रहा था। अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरंसीज में शामिल Ethereum (2,81,971 रुपये) में 15.8 फीसदी और Binance Coin (39,698 रुपये) में लगभग 15.8 फीसदी की गिरावट आई। अब Ethereum 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 3,39,498 पर और Binance Coin 3.01 फीसदी गिरकर 46,360 पर कारोबार कर रही है।
Terra (LUNA) में सबसे ज्यादा मजबूती
Terra (LUNA) में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 19 फीसदी की मजबूती के साथ 5,950 पर कारोबार कर रही है। Decentraland (MANA) 7.61 फीसदी (325 रुपये), Sandbox 6.85 फीसदी (483 रुपये) और स्टैक Stacks (STX) 3.86 फीसदी (182.7 फीसदी) मजबूती के साथ कारोबार कर रही हैं।
निर्मला सीतारमण ने दी थी यह सफाई
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 4 दिसंबर को कहा था कि सरकार ‘अच्छी तरह परामर्श’ के बाद क्रिप्टोकरंसी विधेयक लाएगी। दूसरी तरफ, सीतारमण ने दोहराया कि क्रिप्टो के क्षेत्र में घटनाक्रमों को लेकर अनियंत्रित अटकलबाजी अच्छी नहीं है।
इससे पहले, केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया था कि बिटकॉइन जैसी किसी करंसी को मान्यता देने का कोई प्रस्ताव नहीं है। सरकार बिटकॉइन में होने वाले लेनदेनों का डाटा इकट्ठा नहीं करती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।