Bitcoin : बिटकॉइन में शनिवार को एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई और लगभग 4 फीसदी की कमजोरी के साथ यह क्रिप्टोकरेंसी 35,000 डॉलर के स्तर पर बनी हुई है। दुनिया की सबसे बड़ी और जानी-मानी क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) बिटकॉइन की कीमत अपने नवंबर के 69,000 डॉलर के उच्चतम स्तर से लगभग आधी रह गई है। शुक्रवार को भारी गिरावट और 34,000 डॉलर के स्तर तक गिरने के बाद यह 35,049 डॉलर पर आ गया था।
